• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, August 3, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

आर्गन ट्रांसप्लांट के लिये पहली बार जबलपुर में एक साथ बने दो ग्रीन कॉरिडोर ब्रेन डेड मरीज का हार्ट और लीवर दो लोगों को देगा नया जीवन

by Manish Gautam Chiefeditor
January 23, 2025
in जबलपुर
0
आर्गन ट्रांसप्लांट के लिये पहली बार जबलपुर में एक साथ बने दो ग्रीन कॉरिडोर ब्रेन डेड मरीज का हार्ट और लीवर दो लोगों को देगा नया जीवन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

आर्गन ट्रांसप्लांट के लिये पहली बार जबलपुर में एक साथ बने दो ग्रीन कॉरिडोर
ब्रेन डेड मरीज का हार्ट और लीवर दो लोगों को देगा नया जीवन
सागर जिले के ग्राम मानक्याई निवासी 61 वर्षीय बलिराम कुशवाहा के परिवारजनों ने जताई थी अंगदान की इच्छा
मेडिकल कॉलेज से डुमना एयरपोर्ट और कोकिला रिसोर्ट के समीप अस्थाई हेलीपेड तक बनाये गये ग्रीन कॉरिडोर
जिला प्रशासन ने रातों रात बनवाया तिलवारा के समीप हेलीपेड
गुरुवार की सुबह हार्ट को एयर एंबुलेंस द्वारा डुमना एयरपोर्ट से एम्स भोपाल और लीवर को हेलीकॉप्टर से भेजा गया चोइथराम हॉस्पिटल इंदौर

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर से ब्रेन डेड मरीज के हार्ट और लीवर के प्रत्यारोपण के लिये जबलपुर में आज गुरुवार के एक साथ दो ग्रीन कॉरिडोर बनाये गये और हार्ट को एयर एंबुलेंस से एम्स भोपाल और लीवर को हेलीकॉप्टर द्वारा चौइथराम हॉस्पिटल इंदौर भेजा गया। सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुये सागर जिले के ग्राम मानक्याई निवासी 61 वर्षीय बलिराम कुशवाहा को चिकित्सकों द्वारा ब्रेन डेड घोषित किये जाने पर परिवार जनों की सहमति से उनके हार्ट और लीवर के प्रत्यारोपण का निर्णय लिया गया था। श्री बलिराम के अंगदान से दो लोगों की जान बचेगी और उन्हें नया जीवन दिया जा सकेगा।
श्री बलिराम के हार्ट और लीवर के प्रत्यारोपण के लिये जिला प्रशासन द्वारा पुलिस के सहयोग से दो ग्रीन कॉरिडोर बनाये गये। इनमें से एक मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से डुमना एयरपोर्ट तक तथा दूसरा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से कोल कोकिला रिसोर्ट के समीप अस्थाई हेलीपेड तक बनाया गया था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर जिले के ग्राम मानाक्याई में निवासी श्री बलिराम कुशवाहा उम्र 61 वर्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे, उनके सिर पर गहरी चोट थी। सागर से उन्हें सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित किया गया था। बुधवार को चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया और उनके परिजनों को अंगदान की सलाह दी।
डॉ मिश्रा ने बताया कि परिजनों से अंगदान की सहमति मिलते ही सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. फणीन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा जानकारी एकत्रित की गई की किन अंगों की आवश्यकता कहां है। उन्हें ज्ञात हुआ कि एम्स भोपाल में भर्ती एक व्यक्ति को हृदय प्रत्यारोपण तथा चौइथराम हॉस्पिटल इंदौर में एक व्यक्ति को लीवर प्रत्यारोपण की आवश्यकता है। इसकी सूचना राज्य स्तर पर दी गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं उप मुख्‍यमंत्री श्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल ने इस पर तुरंत संज्ञान लेकर ऑर्गन ट्रांसपोर्टेशन के लिये समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश दिये। हार्ट और लीवर के प्रत्यारोपण के लिये ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था होने तक सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ तुषार, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ जितिन बजाज, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ अमित जैन एवं डॉ कमल बघेल ने मरीज की हालत को स्थिर रखा। राज्य शासन की एजेंसी आई केट से एक एयर एम्बुलेंस तथा एक हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने की सहमति मिलने पर ऑर्गन ट्रांसपोर्टेशन के लिए दो अलग-अलग ग्रीन कॉरिडोर एक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से डुमना एयरपोर्ट तक तथा दूसरा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से कोकिला रिसोर्ट के समीप अस्थाई हेलीपेड तक बनाने का निर्णय लिया गया।
कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर तिलवारा स्थित कोकिला रिसोर्ट के निकट लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की टीम ने रातोंरात अस्थाई हेलीपेड बनाया। हृदय प्रत्यारोपण के लिये एम्स भोपाल की डॉ. योगेश निवारिया, डॉ. राहुल शर्मा, श्री दिनेश मीना, श्री ललित की टीम रात तीन बजे जबलपुर पहुँची तथा लीवर प्रत्यारोपण के लिये डॉ सदेश शारदा, डॉ. नारसी, जादू परिहार एवं लकी की टीम सुबह 8 बजे एयर एम्बुलेंस से जबलपुर पहुँची। इन टीमों ने सुबह 9 बजे से शल्यक्रिया प्रारंभ कर सुबह 10.30 बजे हृदय एवं लीवर श्री बलिराम के शरीर से निकाला तथा हृदय एयर एम्बुलेंस विमान से एम्स भोपाल के लिये एवं लीवर हेलीकाप्टर द्वारा चौइथराम हॉस्पिटल इंदौर रवाना किया।
कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना प्रत्यारोपण हेतु हार्ट और लीवर के ट्रांसपोर्टेशन के लिये डुमना एयरपोर्ट एवं कोकिला रिसोर्ट के समीप तैयार किये गये अस्थाई हेलीपेड तक ग्रीन कॉरिडोर बनाने से लेकर एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर तक सुरक्षित पहुँचाने की समूची प्रक्रिया पर लगातार नजर रखे रहे और अपडेट लेते रहे। श्री सक्सेना ने इस समूची कार्यवाही को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सयुंक्त कलेक्टर एवं एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह को सौंप दी थी।
सयुंक्त कलेक्टर अनुराग सिंह ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ऑर्गन ट्रांसपोर्ट किये जाने की जानकारी जिला प्रशासन को देर रात मिली। उन्‍होंने बताया कि कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना द्वारा रात में ही पुलिस, स्‍वास्‍थ्‍य, मेडिकल कॉलेज, लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को ग्रीन कॉरिडोर बनाने के संबंध में सभी आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दे दिये गये थे। संयुक्‍त कलेक्‍टर ने बताया कि जिला प्रशासन की त्‍वरित कार्यवाही एवं समन्‍वय से ऑर्गन ट्रांसपोर्टेशन की कार्यवाही सफलतापूर्वक संपन्‍न की गई। स्वास्थ्य आयुक्त तरूण राठी एवं कमिश्नर अभय वर्मा ऑर्गन ट्रांसपोर्टेशन की इस प्रक्रिया की पल-पल की अपडेट लेते रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
महिला अतिथि शिक्षक से अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने संबंधी प्रकरण पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संभाग जबलपुर को प्रेरित किया

महिला अतिथि शिक्षक से अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने संबंधी प्रकरण पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संभाग जबलपुर को प्रेरित किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d