• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

अवैध खनन पर माधवनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ट्रैक्टर मुरूम सहित जब्त*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 21, 2025
in कटनी
0
अवैध खनन पर माधवनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ट्रैक्टर मुरूम सहित जब्त*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन पर रोकथाम के लिए की जा रही सख्त कार्रवाई के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। माधवनगर पुलिस ने मुरूम से भरे एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई।

*मामले का संक्षिप्त विवरण*
माधवनगर पुलिस को भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रैक्टर अवैध रूप से मुरूम बक्साइड का उत्खनन और परिवहन कर रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एसीसी डेहरू लाइन क्षेत्र में एक बिना नंबर के स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर को पकड़ा। ट्रैक्टर की ट्राली में अवैध रूप से मुरूम लदी हुई पाई गई।मौके पर ट्रैक्टर चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम गणेश यादव पिता रामिलन यादव (उम्र 35 वर्ष), निवासी बरगवां कटाय घाट, थाना रंगनाथनगर, जिला कटनी बताया। चालक से मुरूम परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका।
ट्रैक्टर के इंजन नंबर EZ4001SEH30385 और चेसिस नंबर MBNBU53AANCK32725 दर्ज किए गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को मुरूम सहित जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा किया। आरोपी के खिलाफ धारा 379 भारतीय दंड संहिता, धारा 21(1) खान एवं खनिज अधिनियम और धारा 3/181 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सराहनीय कार्यवाही में शामिल पुलिसकर्मी प्र.आर. शोभनाथ शर्मा, आरक्षक लोकेन्द्र, आरक्षक अनूप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अभिजीत कुमार रंजन  पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में कटनी पूर्व की भांति पुनः पुलिस टॉप थ्री में।*

अभिजीत कुमार रंजन  पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में कटनी पूर्व की भांति पुनः पुलिस टॉप थ्री में।*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d