• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज सोमवार को 12 राशियों का दिन कुछ इस तरह का रहेगा….*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 20, 2025
in ज्योतिष
0
आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

*मेष* – *पॉजिटिव* – कई तरह की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। धर्म कर्म और अध्यात्म में विश्वास बनाकर रखें, इससे मन में शांति रहेगी तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

*नेगेटिव* – जल्दबाजी और लापरवाही मैं कोई भी काम करना नुकसान दे सकता है। दूसरों की बातों में आने की वजह अपने विचारों को प्राथमिकता दें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता हैं। व्यर्थ की मौज मस्ती से ध्यान हटाकर अपने करियर के प्रति ध्यान दें।

*व्यवसाय* – इस समय व्यवसाय के प्रति बहुत ध्यान देने की जरूरत है। पेमेंट आदि कलेक्ट में व्यतीत होगा तथा आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को बदलाव संबंधी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। परंतु कोई भी डिसीजन सोच समझ कर ही लें।

*लव* – शांतिपूर्ण तरीके से किसी भी समस्या का हल निकाले। इससे घर में सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

*स्वास्थ्य* – दिनचर्या व्यवस्थित रखें। वर्तमान मौसम से अपना बचाव करें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9*

*वृषभ* -: *पॉजिटिव*- आर्थिक दृष्टि से परिस्थितियां अनुकूल है। घर के बदलाव संबंधी कोई कार्य भी संभव हो सकता है। परिवारजनों अथवा मित्रों के साथ मनोरंजन में भी कुछ समय व्यतीत होगा। फाइनेंस संबंधी कोई रुका कारण हो सकता है।

*नेगेटिव* – किसी निकट संबंधी के साथ कुछ वाद विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है।परंतु आप अपने उचित व्यवहार द्वारा परिस्थितियां संभाल लेंगे। हालांकि आलस की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्यों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।

*व्यवसाय* – युवाओं को व्यवसाय में किसी नए काम से संबंधित पहली पेमेंट आने की संभावना है। जिससे मन में खुशी रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को ट्रांसफर से संबंधित कोई सूचना मिलेगी जो आपके लिए भाग्य दायक सिद्ध होगी। लेकिन अपने कार्यों को नियत समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

*लव* – किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके विवाहित जीवन में कलह उत्पन्न हो सकती है इस बात का ध्यान रखें। परिवार जनों के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम अवश्य बनाएं।

*स्वास्थ्य* – कब्ज व बवासीर जैसी चल रही है उससे हल्के में ना लें। अपना उचित इलाज लेना आवश्यक है।

*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-1*

*मिथुन* *राशि के लिए आज के दिन का उपाय…………..*

*आपको किसी छोटी कन्या को एक सेब या अन्य फल खाने के लिए देना चाहिए। साथ ही सफेद चंदन का तिलक करना चाहिये*

*पॉजिटिव*- व्यस्ततम दिनचर्या से राहत पाने के लिए आज का दिन खुद के लिए व्यतीत करेंगे।हास परिहास व मनोरंजन संबंधी कार्य में व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में भी रुचि रहेगी।

*नेगेटिव* – आज आपका काम के प्रति एकाग्रता ना होने की वजह से अपने कार्य के प्रति ध्यान नहीं दे पाएंगे। और मन में चंचलता बनी ही रहेगी। बेहतर होगा कि कोई भी कार्य अथवा योजना को स्थगित ही रखा जाए।

*व्यवसाय* – मिथुन राशि वालों के लिए करियर, व्यापार, पैसा और निजी जीवन संभलकर चलना होगा। आपके लिए लंबी यात्राएं कुछ खास नहीं रहेगी। इसका अर्थ यह है कि आप अगर बिजनेस से जुड़ी हुई यात्रा करेंगे, तो आपको उम्मीद के मुताबिक नतीजा नहीं मिलेगा। बुध के गोचर से व्यापार में नए ऑर्डर मिलने मिलेगा लेकिन उम्मीद से ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। भाग्य का साथ न मिलने से आपको धन लाभ नहीं मिलेगा। इससे आपकी बचत भी बढ़ेगी। घर में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दरार आ सकती है।

*लव* – घर में सामंजस्य और व्यवस्था रखने में आपका सहयोग जरूरी है। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बने रहेंगी।

*स्वास्थ्य* – ज्यादा गरिष्ठ और बादी वस्तुओं का सेवन ना करें।घुटनों के जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी परेशानी उभर सकती हैं।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3*

*कर्क* : *पॉजिटिव*- ग्रह गोचर बहुत ही प्रभावशाली बना हुआ है। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट मैं आपको उचित सफलता मिलने की संभावना है।

*नेगेटिव* – ईगो व गुस्से जैसे स्वभाव पर काबू रखें तथा इस ऊर्जा को सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें, तो ही अच्छा रहेगा। वरना इसी वजह से तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी भी सरकारी मामले को लापरवाही में ना लें।

*व्यवसाय* – कारोबार से संबंधित कोई योजना बनी हुई है, तो उसे कार्य देने का सही समय है।साथ ही तरक्की के सुअवसर निश्चित हैं साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता भी मिलेगी।अपने मार्केटिंग संबंधी सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं।

*लव* – जीवन साथी के साथ कुछ मनमुटाव रहेगा, परंतु आप समझदारी के साथ परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी।

*स्वास्थ्य* – किसी नजदीकी संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर भागा दौड़ी रहेगी। साथ ही आप भरपूर नींद न लेने की वजह से थकान महसूस करेंगे।

*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9*

*सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन का उपाय…………….*

*आप भगवान भोलेनाथ को 11 बेलपत्र ओम नमः शिवाय लिखकर अर्पित कर दें, दिन आपका शुभ बना रहेगा*

*पॉजिटिव*- व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। अपने कार्य भी व्यवस्थित बने रहेंगे। उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा के उत्तम परिणाम हासिल होंगे।

*नेगेटिव* – सिंह राशि वालों को बुध अस्त का प्रतिकूल प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि के लोगों को धन की कमी, परिवार में तनाव, वैवाहिक जीवन में अनबन और मानसिक परेशानी हो सकती है। इसके अलावा रिश्तों में खींचतान से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है, यहां तक कि इलाज की भी नौबत आ सकती है। घर-परिवार में भी क्लेश बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ भी अनबन हो सकती है। इन सबके चलते मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। साथ ही आपने अगर कहीं शेयर मार्केट में पैसे लगाए हैं, तो भी आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

*व्यवसाय* – कारोबारी कार्य नियत समय पर पूरे होते ही जाएंगे, साथ ही आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। परंतु इस समय किसी भी तरह का व्यवसायिक रिस्क लेने से भी परहेज करें। सरकारी नौकरी में उच्चाधिकारियों की तरफ से कुछ दबाव बना रहेगा।

*लव* – घर का वातावरण सुखद बनाए रखने में पति-पत्नी का आपसी सहयोग होना बहुत जरूरी है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में मर्यादा और गरिमा बनाए रखें।

*स्वास्थ्य* – घर में कुछ ना कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं चलती रहेंगी। व्यवस्थित माहौल रखें तथा तुरंत ही इलाज लेने की भी जरूरत है।

*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6*

*कन्या* *राशि के लिए आज के दिन का उपाय………………*

*कोई शुभ काम करने जा रहे हैं तो माता के चरण जरूर छू लें। साथ ही कल के दिन को शुभ बनाऐ रखने के लिए आप चावल चीनी या अन्य सफेद चीजों का दान करें*

*पॉजिटिव*- घर में सुधार संबंधी योजना बन रही है तो उसे वास्तु के अनुरूप कराएं, तो सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपका आत्मविश्वास और जोश आपकी कई समस्याओं का हल निकालने में सहायक रहेगा। विद्यार्थियों काफी पढ़ाई में उचित ध्यान बना रहेगा।

*नेगेटिव* – पारिवारिक मामलों मैं विचारों में संकीर्णता आने से घर के लोगों को परेशानी हो सकती है इसके लिए अपने स्वभाव को संयमित रखना अति आवश्यक है। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना समय और पैसे का नुकसान रहेगा।

*व्यवसाय* – कन्या राशि वालों का समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। नौकरी और व्यापार में धन हानि की आशंका है। नए निवेश के लिए अभी रुकना ही बेहतर होगा। ग्रहों की स्थिति अभी अनुकूल नहीं है। इसलिए सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। व्यापार में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। कन्या राशि के जिन जातकों ने नए प्रोजेक्ट में पैसे लगाए थे, उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उनके पैसे फंस सकते हैं इसलिए इस समय के दौरान लेन-देन से बचकर रहें।

*लव* – जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।

*स्वास्थ्य* – ज्यादा तला भुना खाने की वजह से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती हैं।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5*

*तुला:* *पॉजिटिव* – आज कोई व्यक्तिगत समस्या हल होगी और उसकी वजह से आप अपने कार्यों के प्रति एकाग्रता से ध्यान दे पाएंगे।बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व मार्गदर्शन आपके लिए भाग्योदय दायक साबित होगा। स्थान परिवर्तन संबंधी भी कोई कार्य हो सकता है।

*नेगेटिव* – अस्वस्थता की वजह से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। परंतु चिंता ना करें क्योंकि स्वास्थ्य का ठीक होना ज्यादा आवश्यक है। किसी प्रकार का भी तनाव अपने ऊपर हावी ना होने दें। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें।

*व्यवसाय* – कार्यस्थल पर गति देने के लिए कुछ परिवर्तन लाना जरूरी है।किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के सहयोग से आपके कार्य बनते जाएंगे। परंतु अभी आर्थिक स्थिति ज्यादा सुधरने वाली नहीं है। लेन-देन संबंधी कोई भी कार्यवाही आज ना करें।

*लव* – घर की सुख शांति बनाए रखने में आपका योगदान बहुत जरूरी है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय खराब ना करें।

*स्वास्थ्य* – ब्लड प्रेशर तथा मधुमेह संबंधी परेशानियां सकती हैं। इसकी वजह से कमजोरी महसूस होगी। अतः सावधानी रखना अति आवश्यक है।

*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4*

*वृश्चिक* *पॉजिटिव*- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप भी हो सकता है। आपका भावुकता की बजाए प्रैक्टिकल सोच रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कहीं फसा हुआ पैसा आज मिल सकता है।

*नेगेटिव* – कभी-कभी आपका गुस्सा आपके बनते कामों को बिगाड़ देता है। बच्चों के लिए भी तकलीफ दायक स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। अपनी इस ऊर्जा को सकारात्मक रूप से प्रयोग में लाएं।

*व्यवसाय* – इस समय व्यवसाय से संबंधित बेहतरीन सुअवसर मिलने वाले हैं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी तथा चीजें व्यवस्थित होना शुरू हो जाएंगी। परंतु सही समय पर सही निर्णय भी लेना जरूरी है। ऑफिशियल यात्रा करने से पहले उसकी लाभ हानि पर जरूर विचार करें।

*लव* – जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे प्रेम माधुर्यपूर्ण बना रहेगा। तथा आपसे वार्तालाप से कई निर्णय भी होंगे।

*स्वास्थ्य* – बीती हुई नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें। क्योंकि इससे तनाव के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। मेडिटेशन पर अधिक ध्यान लगाएं।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3*

*धनु* : *पॉजिटिव*- कुछ समय धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें ,जिसकी वजह से आपको मानसिक सुख तथा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस समय आपके विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त हो जाएंगे। युवा वर्ग अपनी फ्यूचर को लेकर गंभीर रहेंगे।

*नेगेटिव* – कोई भी खास निर्णय लेते समय कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी। और जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकती हैं। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन ले। आर्थिक स्थिति अभी कुछ धीमी रहेगी।

*व्यवसाय* – व्यवसाय संबंधी कोई भी खास कार्य करते समय जल्दबाजी ना करें, पहले उससे उसकी पूरी जानकारी हासिल कर ले। साझेदारी संबंधित व्यवसाय मैं मुनाफा रहेगा। परंतु सभी महत्वपूर्ण निर्णय अपने सहयोगी को लेने दे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के तबादले को लेकर कुछ कार्यवाही शुरू हो सकती है।

*लव* – दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी तथा परिवार में चल रहे बाद विवाद को भी साथ बैठकर सुलझाने में सक्षम रहेंगे। लव पार्टनर के साथ झूठ बोलना संबंध खराब कर सकता है।

*स्वास्थ्य* – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मनोबल में कुछ कमी महसूस करेंगे परंतु जल्दी ही आप इस स्थिति से उबर भी जाएंगे।

*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2*

*मकर* *राशि के लिए आज के दिन का उपाय……………*

*दिन को शुभ बनाए रखने के लिए आप गायत्री मंत्र का 108 बार कम से कम जप करें साथ ही तुलसी को दूध से अर्घ दें*

*पॉजिटिव*- आपका कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरा योजना व प्रारूप बनाना आपके कार्यों में गलती होने से बचाएगा। मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। साथ में किसी नए काम की पहली कमाई भी आने की संभावना है।

*नेगेटिव* – किसी भी परा की यात्रा करना या लोगों के साथ में मुलाकात करना स्थगित रखें, क्योंकि कोई लाभदायक नतीजे हासिल नहीं होंगे। भाइयों तथा मामा पक्ष के साथ संबंध खराब होने की स्थितियां बन रही है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखें।

*व्यवसाय* – बुध का मकर राशि में अस्त होना मकर राशि के जातकों के भाग्य, करियर, व्यापार, वित्त और निजी जीवन को नकरात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। आपको संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है और भाग्य का साथ कम मिलेगा। पिता के साथ मतभेद भी हो सकते हैं। करियर में मुनाफे में उतार-चढ़ाव और उच्च अधिकारियों से अनबन की आशंका है। व्यापार में औसत लाभ मिलेगा, जिससे संतोष नहीं होगा। पैसा खूब आएगा, लेकिन खर्चा भी बढ़ेगा। साथ ही आमदनी घटती जाएगी। प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा।

*लव* – पति पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य में कमी रहेगी, जोकि दांपत्य जीवन के लिए उचित नहीं है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

*स्वास्थ्य* – खांसी जुखाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें। संयमित खान-पान और दिनचर्या रखें।

*भाग्यशाली रंग-आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8*

*कुंभ* *राशि के लिए आज के दिन का उपाय……………*

*आपको कल भगवान शिव का दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। सफेद चंदन का तिलक करें*

*पॉजिटिव*- आज दिन बहुत ही व्यस्तता भरा रहेगा।कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी जरूर निकालें। इससे भावनात्मक रूप से आप मजबूत रहेंगे। घर में संबंधियों का आगमन होगा तथा उपहारों का आपसी आदान-प्रदान सबको खुशी देगा।

*नेगेटिव* – समय अनुसार स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है।आप में जिद आ जाना तथा अपनी ही किसी बात पर अड़ जाना आपसी संबंधों में कड़वाहट ला सकता है। इस समय रूपए पैसे संबंधी लेनदेन को स्थगित ही रखे तो उचित है।

*व्यवसाय* – बुध के मकर राशि में अस्त होने से कुंभ राशि के जातकों के करियर, व्यापार, वित्त, निजी जीवन और स्वास्थ्य, सभी क्षेत्रों में चुनौतियां आ सकती हैं। सहकर्मियों और अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। नए व्यापारिक ऑर्डर हाथ से निकल सकते हैं, जिससे अच्छे अवसरों का नुकसान होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद कम है। पार्टनर के साथ रिश्ते में तनाव आ सकता है। जीवनसाथी की सेहत पर खर्चा बढ़ सकता है, जिससे चिंता हो सकती है। वहीं, संतान पक्ष से भी कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है। व्यापार में नए ऑर्डर मिलने की संभावना कम है।

*लव* – वैवाहिक संबंधों में घर की समस्या को लेकर कुछ वाद विवाद की स्थिति बनेगी। प्रेमी प्रेमिका भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।

*स्वास्थ्य* – ज्यादा गुस्सा करने और तनाव लेने से परहेज करें। क्योंकि इसकी वजह से आपकी हारमोंस संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मेडिटेशन योगा आदि को रेगुलर करते रहे।

*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6*

*मीन* *पॉजिटिव*- आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और आपको कई तरह की जानकारियां भी मिलेंगी। कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों के लिए भी जरूर निकालें।इससे आपको नई ऊर्जा की अनुभूति होगी। कोई ऐसा कार्य भी हो सकता है, जिसकी आपको काफी समय से प्रतीक्षा थी।

*नेगेटिव* – अपने व्यक्तिगत अथवा पारिवारिक गतिविधियों में सामंजस्य बना कर रखना जरूरी है।बच्चों की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखे। किसी मित्र के साथ विचार विमर्श करना आपकी समस्याओं का हल निकाल सकता है। उधारी बिल्कुल ना करें।

*व्यवसाय* – बिजनेस में इस समय वर्तमान कार्य में ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से नए कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरी में परिवर्तन संबंधी योजनाएं जल्दी ही फलीभूत होंगी। और मन मुताबिक परिणाम भी मिलेंगे।

*लव* – घर में परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा, इससे आप को राहत मिलेगी आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।

*स्वास्थ्य* – सेहत संबंधी हल्की फुल्की दिक्कतें महसूस होगी।मेडिटेशन करें और हल्का खानपान रखें।

*भाग्यशाली रंग-केसरिया, भाग्यशाली अंक-9*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*पिपरा ग्राम में 6 फरवरी 2025 से 14 फरवरी तक होगी सार्वजनिक संगीतमय देवी महापुराण कथा का आयोजन

*पिपरा ग्राम में 6 फरवरी 2025 से 14 फरवरी तक होगी सार्वजनिक संगीतमय देवी महापुराण कथा का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d