• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नर्मदा पुलघाट सहित बीटीआई कर्बला घाट से ट्रैक्टर ट्रालियों से हो रहा रेत का अवैध खनन!नर्मदा नदी से हो रहे रेत के अवैध खनन पर वैधानिक कार्यवाही की मांग करते हुए कलेक्टर,एसपी से की शिकायत…वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
January 19, 2025
in नर्मदापुरम
0
नर्मदा पुलघाट सहित बीटीआई कर्बला घाट से ट्रैक्टर ट्रालियों से हो रहा रेत का अवैध खनन!नर्मदा नदी से हो रहे रेत के अवैध खनन पर वैधानिक कार्यवाही की मांग करते हुए कलेक्टर,एसपी से की शिकायत…वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर ट्रालियों से रेत का अवैध परिवहन हो रहा है। ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से रेत का अवैध खनन और परिवहन करने वाले रेत माफिया इतने रसूखदार हो गए हैं कि प्रशासन भी नागरिकों की शिकायत पर बहुत जल्द कार्यवाही नहीं करता है जब तक कोई बड़ी घटना सामने ना आ जाए। नगर के वार्ड क्रमांक 26 बीटीआई रोड के रहवासियों द्वारा कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक,जिला खनिज अधिकारी सहित थाना प्रभारी कोतवाली को लिखित शिकायत कर नर्मदा नदी से हो रहे रेत के अवैध खनन पर वैधानिक

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250119-WA0111.mp4

कार्यवाही की मांग की गई है। वार्ड 26 बीटीआई के रहवासियों द्वारा बताया गया है कि नर्मदा नदी के पुल घाट सहित कर्बला घाट से दिन रात ट्रैक्टर ट्रालियों से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन बड़ी तीव्र गति से चल रहा है। रेत माफिया तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्रालियां सड़कों पर दौड़ाते हुए ले जाते हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, इस गंभीर विषय को लेकर रहवासियों ने कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक और जिला खनिज अधिकारी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। शिकायत में इस बात का भी हवाला दिया गया है कि अधिकतर रात्रि में नर्मदा नदी के कर्बला घाट और पुलघाट से अवैध रेत की ट्रैक्टर ट्रालियां बड़ी तीव्र गति से दौड़ती हुई जाती हैं। शिकायत में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि अवैध रेत खनन की कई ट्रैक्टर ट्रालियों में रजिस्ट्रेशन नंबर तक नहीं होते हैं, उनके चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं होते हैं। बीच शहर में सकरी सड़कों पर रेत चोर बड़ी तीव्र गति से ट्रैक्टर ट्रालियां दौड़ाते हुए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। बीच शहर में तीव्र गति से दौड़ने वाली ट्रैक्टर ट्रालियों और नर्मदा नदी से हो रहे अवैध रेत खनन और रेत माफियाओं के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाए। वार्ड की महिलाओं ने बताया कि सड़कों पर तेज गति से रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां दौड़ने से हमारे बच्चों सहित सड़क पर चलने वालों के साथ जान का खतरा बना रहता है। अतः अवैध रूप से चल रहे इस रेत के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों की मदद

कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों की मदद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d