• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, May 12, 2025
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 19, 2025
in ज्योतिष
0
आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST
*आज 19 जनवरी दिन रविवार को माघ माघ मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है भी और इस दिन सूर्य उभयचरी योग बना रहे हैं। साथ ही आज के दिन गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग भी बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से हस्त पर संचार कर रहे हैं इससे दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा मेष, कर्क, धनु, कुंभ और मीन राशियों को खूब मिलने वाला है। इन राशि वाले लोगों को कल राजकीय क्षेत्र से अथवा राजनीति से जुड़े लोगों से लाभ मिल सकता है। काम कारोबार में भी तेजी रहने से इनको फायदा होगा। मेष, कर्क, धनु, कुंभ और मीन राशियों के लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों से इन राशियों के लिए सर्य कृपा से भाग्यवर्धक रहेगा। आज सप्ताहिक रविवार व्रत है। इस समय कुम्भ या किसी भी नदी में स्नान का महत्व है। सूर्योपासना करें। सूर्य अभी मकर राशि में हैं। यह माह बहुत ही पुण्यदायी होता है। भगवान सूर्य जी की उपासना का दिवस है। श्री अदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। ऊनी वस्त्रों का दान करें। माता गंगा की उपासना करें।विष्णु जन कल्याण करते हैं। कृष्ण जी की उपासना से नव ग्रह जल्द प्रसन्न होते हैं। भगवान विष्णु के दोनों स्वरूप के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। कम्बल व तिल- गुड़ का दान बहुत ही पुण्यदायी है। श्री सूक्त के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। कुम्भ स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। भगवान शंकर की भक्ति प्राप्त करने के लिए बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। आज दान-पुण्य का दिवस है। समय निकालकर कुम्भ स्नान का संकल्प लें।कुम्भ में कम्बल, अन्न व द्रव्य दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:16 से 12:59 तक, राहूकाल- दोपहर 4:40 से शाम 6:00 तक रहेगा और चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार कर रहा है जिससे मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। मिथुन राशि वालों के लिए सुखद दिन रहेगा। सिंह राशि के लोग कारोबार बढ़ाने की योजना पर काम करेंगे और सफल भी होंगे। तुला राशि वालों की आर्थिक परेशानी के कारण रुके काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। धनु राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा*

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन….*

*मेष राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय……………..*

*अपने पिता के चरण स्पर्श करके किसी भी शुभ काम का आरंभ करें, एक तांबे के लोटे में जल और गुड़ मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें*

*पॉजिटिव*- मेष राशि के लिए उत्तम ग्रह स्थिति बन रही है। समय का सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर भी निर्भर करता है। घर के नवीनीकरण या सुधार संबंधी कार्यों पर भी विचार विमर्श होगा। भविष्य संबंधी किसी योजना पर भी काम शुरू होगा।

*नेगेटिव*- किसी भी असमंजस की स्थिति में हिचकिचाने की बजाय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा। अपनी महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा पेपर्स को संभाल कर रखे, किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में ना पड़ने दे, जरा सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है।

*व्यवसाय*- कारोबार में मेहनत के अच्छे नतीजे मिल जाएंगे, इसलिए पूरा ध्यान काम पर दें। पेमेंट भी समय पर मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से दिक्कत आ सकती है। बेहतर होगा, जरूरी फैसले खुद ही लें।

*लव*- घर में मेहमानों के आगमन से खुशी तथा चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा।

*स्वास्थ्य*- सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें।

*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5*

*वृषभ* – *पॉजिटिव*- दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा तथा खुले हाथ से अपने परिवार पर खर्च करेंगे। दूसरों की नजर में आपकी छवि और अधिक सुधरेगी और आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी। युवाओं का किसी प्रोजेक्ट के प्रति किया गया प्रयास सफलता की ओर बढ़ेगा।

*नेगेटिव*- मेहमानों की अधिक आवाजाही आपको परेशान कर सकती हैं। भाई-बहनों के बीच में मतभेद बढ़ने की आशंका है और इसका कारण अपने गुस्से पर काबू ना रखना होगा। इन सब बातों का असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा। धैर्य और संयम रखने से निदान मिलते जाएंगे।

*व्यवसाय*- कुछ व्यवसायिक यात्राएं संपन्न हो सकती हैं। और सभी काम सुचारु रुप से निपटने से मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम का दबाव ज्यादा रहेगा, इस कारण अधिकारियों से तनाव रहेगा।

*लव*- परिवार के प्रति समर्पण और प्रेम की भावना रखने से सुख-शांति रहेगी। ध्यान रखें कि विवाहेत्तर संबंधों की वजह से घर में भी तनाव उत्पन्न हो सकता है।

*स्वास्थ्य*- स्त्री वर्ग को अपनी हेल्थ के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9*

*मिथुन* – *पॉजिटिव*- दिन सुखद व्यतीत होगा। आप अपने वाक चातुर्य और योग्यता से तमाम बाधाएं पार करके आगे बढ़ेंगे। खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी किसी गंभीर विषय पर चर्चा रहेगी, और आपके सुझाव को प्राथमिकता भी मिलेगी।

*नेगेटिव*- दोपहर बाद कोई विपरीत परिस्थिति बन सकती है। सहज और शांत चित्त बने रहे। तनाव लेने से इसका नकारात्मक प्रभाव आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। किसी अशुभ समाचार को सुनकर अपनी मनोस्थिति को विचलित ना होने दें। धैर्य रखें।

*व्यवसाय*- कारोबारी व्यवस्था में बदलाव होंगे। मशीनरी से जुड़े बिजनेस में सुधार लाने के लिए कुछ खर्चे भी करने पड़ सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी कामों पर ध्यान देने से फायदेमंद स्थिति बनेगी। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी कार्य सावधानी से करें।

*लव* – विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए अगर साथी को मनाना पड़े तो देर ना करें। कुछ उपहार भी देना अच्छा रहेगा।

*स्वास्थ्य*- आपकी ही लापरवाही की वजह से कोई पुरानी बीमारी दोबारा उठ सकती है। लापरवाही करना उचित नहीं है।

*भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 4*

*कर्क राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय…………….*

*आपको कल के दिन सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए। साथ ही सफेद चंदन का तिलक भी लगाना चाहिए। किसी शुभ काम पर जाने से पहले 11 बार ओम नमः शिवाय का जप करें*

*पॉजिटिव*- कोई गलतफहमी है, तो उसे दूर करने के लिए अच्छा समय है। किसी भी पैतृक मामले को आसानी से सुलझाया जा सकता है। प्रोफेशनल पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों और युवाओं को उचित सफलता मिलेगी।

*नेगेटिव* – अपनी वस्तुओं का ध्यान स्वयं रखें। वरना नुकसान हो सकता है। किसी के साथ भी बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। विशेष तौर पर महिलाएं अपने आत्म सम्मान को बनाकर रखें। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति सचेत रहे।

*व्यवसाय* – व्यवसाय पर अपना ध्यान केंद्रित रखें तथा अपने व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ भी संबंध मधुर बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है। ऑफिस में पब्लिक डीलिंग करते समय सचेत रहें, वरना लापरवाही से कोई समस्या बढ़ सकती है।

*लव*- घर के सभी सदस्यों तथा जीवन साथी का आपके प्रति सहयोग बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी।

*स्वास्थ्य* – अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें। इससे तनाव, अवसाद जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी।

*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7*

*सिंह* – *पॉजिटिव*- अपने आसपास के सकारात्मक लोगों से वार्तालाप करके आपको कुछ नई जानकारियां मिलेंगी तथा सुकून भी रहेगा। युवाओं की कोई दुविधा दूर होने से वे राहत की सांस लेंगे। तथा कोई बड़ा फैसला लेने की भी हिम्मत आएगी। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई से संबंधित समस्या दूर होगी।

*नेगेटिव*- अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने से आप कई समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। किसी मित्र के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति बन रही है। बातचीत करते समय अनुचित शब्दों का प्रयोग ना करें अन्यथा मानहानि की आशंका है। घर में अचानक मेहमानों के आने से व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी।

*व्यवसाय* – कारोबार बढ़ाने की योजना पर काम होगा और सफलता भी मिलेगी। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई तनाव दूर होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में बड़ी डील होने की संभावना है। तनाव को बिजनेस पर हावी न होने दें।

*लव* – परिवार में शांतिपूर्ण माहौल व अनुशासन बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।

*स्वास्थ्य* – अत्यधिक थकान और कार्यभार की वजह से कार्य क्षमता व शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा में भी कुछ समय अवश्य दें।

*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9*

*कन्या* – *पॉजिटिव*- कई तरह की गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और साथ ही कई नई जानकारियां भी मिलेंगी। परंतु दूसरों से अपेक्षा रखने की बजाय अपनी कार्यक्षमता और योग्यता पर अधिक विश्वास रखें। किसी खास व्यक्ति की समस्या को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा।

*नेगेटिव* – किसी भी तरह का व्यवधान आने पर तनाव हावी ना होने दें। क्योंकि उचित समय आने पर अपने आप ही काम बनते जाएंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उधार लेना पड़ सकता है। समझदारी और शांति से दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

*व्यवसाय*- कारोबार में तय रणनीति बनाकर काम निपटाएं। इससे अंदरूनी व्यवस्था में सुधार होगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में तेजी आएगी। साथ ही आय की स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कुछ दिक्कतें भी खड़ी हो सकती हैं।

*लव* – जीवनसाथी अथवा पारिवारिक सदस्यों का उचित सहयोग मिलेगा। और घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

*स्वास्थ्य* – मेहनत के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। आराम के लिए भी उचित समय निकालें तथा उचित आहार भी ले।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3*

*तुला* – *पॉजिटिव*- किसी खास काम की योजना बनाई है, तो आज उस पर काम होगा, हालांकि कुछ मुश्किलें भी आएंगी, लेकिन साथ ही साथ उनके समाधान भी मिल जाएंगे। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा।

*नेगेटिव* – घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अकस्मात खर्चे भी सामने आ सकते हैं। अपनी पारिवारिक समस्याओं को खुद ही सुलझाने का प्रयास करें। बाहरी व्यक्तियों से राय ना लें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

*व्यवसाय*- कारोबारी नजरिये से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। आर्थिक परेशानी के कारण रुके काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखना जरूरी है।

*लव*- पारिवारिक सदस्यों के एक दूसरे के प्रति भावनात्मक संबंध रहेंगे। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी।

*स्वास्थ्य*- शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी। आराम करने के साथ-साथ बढ़ती ठंड से भी अपना बचाव रखें।

*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8*

*वृश्चिक* – *पॉजिटिव*- आज संपर्कों के माध्यम से कुछ नई जानकारियां मिलेंगी, जो कि लाभदायक भी रहेंगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अतः इसके लिए प्रयासरत रहें। आप अपने आत्मविश्वास और सूझबूझ द्वारा किसी भी विपरीत परिस्थिति में समाधान निकाल लेंगे।

*नेगेटिव* – फाइनेंस अथवा लेनदेन संबंधी कोई भी निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित उचित सोच-विचार अवश्य कर लें। इससे आपको निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप और रोक-टोक करने से परिवार जनों की नाराजगी भी हो सकती हैं।

*व्यवसाय*- कारोबार में ज्यादा इनवेस्ट न करें, नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप की योजना है तो तुरंत उस पर काम करना ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है। जिसकी वजह से आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।

*लव* – पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। और संबंध प्रगाढ़ होंगे।

*स्वास्थ्य*- तनाव और चिड़चिड़ापन की वजह से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें।

*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7*

*धनु राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय…………….*

*गुड़ और तिल से बनी हुई कोई भी वस्तु कल किसी जरूरतमंद को दान दें अथवा गाय को खिला दें*

*पॉजिटिव* – आज दिन पर कुछ मिला-जुला प्रभाव बना रहेगा। अपने किसी विशेष कार्य को पूरा करने में घनिष्ठ मित्र का सहयोग अवश्य लें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे पहचान बनेगी। युवाओं को मेहनत करने पर अपने किसी विशेष कार्य में सफलता मिल सकती है।

*नेगेटिव*- यह समय कुछ धैर्य और संयम से भी व्यतीत करने का है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल के लिए प्रयास तो करने ही पड़ेंगे। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ परेशान रहेगा। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा जरूर करें।

*व्यवसाय*- मंदी के बावजूद कारोबार में फायदेमंद स्थितियां बनी रहेगी। इस समय किसी पर भरोसा रखना ठीक नहीं है। कारोबारी महिलाएं अपने किसी विशेष प्रयास में सफलता पा लेंगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। इसलिए अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे।

*लव*- परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य में कुछ दिक्कतें रह सकती हैं। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

*स्वास्थ्य*- अत्यधिक तनाव और व्यस्तता की वजह से शारीरिक कमजोरी और थकान बनी रहेगी। कुछ समय आध्यात्म या एकांत में जरूर व्यतीत करें।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5*

*मकर* – *पॉजिटिव*- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी और खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और पहचान भी बढ़ेगी। घर की साफ-सफाई तथा सुधार संबंधी कार्यों में भी आपका योगदान रहेगा। परिजनों के साथ मिल-बैठकर मनोरंजक वार्तालाप होगा।

*नेगेटिव*- युवा वर्ग ध्यान रखें कि अनुभव की कमी से कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। बेहतर होगा कि पहले उचित जानकारी हासिल करें। सरकारी कार्य संबंधी कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। तनाव लेने की बजाए समस्याओं का हल ढूंढना आपकी मुश्किलों को कम करेगा।

*व्यवसाय*- व्यवसायिक विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी अमल करना उचित नहीं है। किसी नई तकनीक आदि का प्रयोग करने संबंधी कार्य प्रणाली पर विचार विमर्श होगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय में अच्छे अनुबंध मिल सकते हैं। ऑफिस में डाक्यूमेंट्स संभालकर रखें।

*लव*- वैवाहिक संबंधों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।

*स्वास्थ्य*- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही रखना स्वास्थ्य संबंधी समस्या को बढ़ा सकता है। हालांकि थोड़ी सी सावधानी और संयम आपको स्वस्थ भी रखेगा।

*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4*

*कुंभ राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय……………*

*आपको कल के दिन को शुभ बनाने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और चने की दाल एवं गुड़ गाय को खिलाना चाहिए*

*पॉजिटिव*- अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा और किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से राहत महसूस करेंगे। बच्चों की शिक्षा से संबंधित कुछ लाभदायक योजनाएं फलीभूत होगी। इससे बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा।

*नेगेटिव*- उधार या लोन लेने की योजना बन रही है तो अपनी सामर्थ्य का ध्यान जरूर रखें। आपकी किसी गतिविधि की वजह से घर में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए ज्यादा रोक-टोक ना लगाएं तथा अपने स्वभाव में लचीलापन रखें।

*व्यवसाय*- कारोबार में किसी विशेष गतिविधि में चल रहे व्यवधान दूर होंगे और किसी नए काम की शुरुआत भी होगी। अभी ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखकर पूरी तरह मेहनत करें और अपनी कार्यप्रणाली को दूसरों के समक्ष उजागर ना करें। ऑफिस में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली से कंपनी को फायदा होगा।

*लव* – घर तथा व्यवसाय में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में छोटी सी लापरवाही को लेकर अलगाव जैसी स्थिति भी बन सकती हैं।

*स्वास्थ्य*- जोखिम वाली गतिविधियों से दूर रहे। चोट आदि लगने की स्थिति बन रही है। इस समय वाहन भी बहुत सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है।

*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-1*

*मीन राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय……………*

*लाल रंग के वस्त्र धारण करें और लाल चंदन का तिलक करें। आपको किसी लाल गाय को चारा अथवा गुड़ खिलाना चाहिए*

*पॉजिटिव*- मीन राशि के लिए ग्रह स्थिति में अच्छा बदलाव आ रहा है, इनका भरपूर सम्मान करें और पूरे आत्मविश्वास से अपनी उपलब्धियां हासिल करने के लिए मेहनत करें। निश्चित ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी सम्मानजनक स्थिति रहेगी।

*नेगेटिव*- किसी नजदीकी संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बनती है तो इसके जिम्मेदार आप ही होंगे। इस पर मनन और चिंतन करना जरूरी है। इस समय आय के साथ-साथ खर्च की भी अधिकता रहेगी। व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद ना करें।

*व्यवसाय*- किसी प्रतिष्ठित कारोबारी का मार्गदर्शन आपके भविष्य संबंधी रास्तों को प्रशस्त करेगा। पब्लिक डीलिंग, मीडिया और मार्केटिंग संबंधी बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बनेंगी, लेकिन अंदरूनी गतिविधियों पर नजर रखना भी जरूरी है। नौकरी में सुकून रहेगा।

*लव*- घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आपके लिए परेशानी बन सकते हैं।

*स्वास्थ्य*- जिन व्यक्तियों को थायराइड है वह लोग अपनी जांच अवश्य करवाएं। वैसे स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9*

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भोपाल जिंदा महिला को मृत घोषित कर फ्रीजर में रखने का मामला, हमीदिया अस्पताल की लापरवाही, परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप VIDEO

भोपाल जिंदा महिला को मृत घोषित कर फ्रीजर में रखने का मामला, हमीदिया अस्पताल की लापरवाही, परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d