रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम/माखननगर । विगत 10 जनवरी शुक्रवार को कृषि विभाग के सहायक संचालक चेतन मातीखाय ग्राम शिवपुर तहसील माखननगर गेहूं के बीज नहीं उगने की शिकायत का निरीक्षण करने हेतु ग्राम पहुंचे थे। तब वहां पर उपस्थित भारतीय किसान संघ के तहसील मंत्री गोपाल मीणा के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जिसकी शिकायत संगठन द्वारा उसी दिन जिलाधीश महोदया एवं कृषि उपसंचालक नर्मदापुरम को की गई थी। इसी परिपेक्ष्य में श्री मातीखाए द्वारा संगठन के सभी कार्यकर्ताओं एवं गोपाल मीणा से प्रत्यक्ष माफी मांगते हुए कहा कि मेरे द्वारा भारतीय किसान संघ के किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान को यदि मेरी शब्दों से ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए माफी चाहता हूं। भविष्य में मेरे द्वारा इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं होगी इसलिए आज दिनांक को विरोध स्वरूप माखननगर में चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया था। वह स्थगित कर दिया गया है। चक्काजाम कार्यक्रम स्थगित करनें के बाद भारतीय किसान संघ माखननगर द्वारा प्रदेशव्यापी ज्ञापन के कार्यक्रम के तारतम्य में नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया । तहसील अध्यक्ष राजेश दीवान नें बताया कि तहसील स्तर की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जो इस प्रकार है—
1-विगत दिनों असमय बारिश से तहसील क्षेत्र में गेंहूं एवं चना की फसल को नुकसान हुआ है । शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा का लाभ एवं बीमा प्रदान किया जावै।
2- फौती नामांतरण तय समय में किया जावे ।
3- संपूर्ण तहसील क्षेत्र के ग्रामीण सड़कों का सुधार किया जावे ।
4- नहरों से निकलनें वाली अधिकृत वाटर कोषों पर से अतिक्रमण हटाकर पुन: किसानों के खेत तक बनायी जावे
5- अमानक खाद बीज विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त कर कार्यवाही की जावे।
6 किसानों के जमीन में शामिल शरीख खातों में परिमार्जन नहीं होनें के कारण ई रजिस्ट्री होने में दिक्कत हो रही है ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाएं जावे ।
7- ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते गुजरनें वाली बिजली लाइन को अतिरिक्त खंभे बढ़ाकर ऊंचा किया जावे ।
8- नर्मदापुरम पिपरिया मार्ग में आंचलखेड़ा के पास पानी भरे होने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । संबंधित को सूचित कर सुधार कार्य करवाया जावे।
9- दाईंतट नहर बीबीसी माइनर पर कांकरिया नाले पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है मरम्मत किया जावे।


