कटनी। शहर में संचालित स्पा सेंटर में हो रहे देह व्यापार की चर्चाएं आज एक बार फिर सच साबित हुई। आज पुलिस टीम ने बरगवां स्थित दो स्पा सेंटर में रेड कार्यवाही को अंजाम देते हुए अवैध गतिविधियों में लिप्त चार लड़कियों एवं स्पा सेंटर के एक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। रेड कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की गई हैं। कार्यवाही के उपरांत सभी लड़कियों और मैनेजर को पुलिस महिला थाने लेकर आई है, जहां पर पूछताछ करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार और रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में शहर में संचालित स्पा सेंटरों में चल रही है अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आज डीएसपी प्रभात शुक्ला के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार की गई। टीम में महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर, झिंझरी चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत के अलावा महिला थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। टीम ने 16 जनवरी की दोपहर लगभग 2:30 बजे रेट कार्रवाई करते हुए बरगवां स्थित रॉयल स्पा से एक लड़की को जबकि K8 से तीन लड़कियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। बताया जाता है की कार्यवाही के दौरान रॉयल स्पा सेंटर का मैनेजर मौका देखकर भाग खड़ा हुआ।
बरामद हुई आपत्तिजनक सामग्री
बताया जाता है कि रेड करवाई के दौरान पुलिस को दोनों ही स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गई है। स्पा सेंटर में मिली लड़कियों और मैनेजर को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। स्पा सेंटर में कार्रवाई के दौरान देह व्यापार होने के प्रमाण मिले हैं। आज हुई रेट कार्यवाही के कारण शहर में संचालित सभी स्पा सेंटर में हड़कंप की स्थिति निर्मित रही।


