बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, घायल अभिनेता लीलावती अस्पताल में भर्ती!
सैफ अली खान पर चाकू से हमले की चौंकाने वाली खबर आई है।
घटना देर रात 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
मुंबई पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच जुट गई है, मामला चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के सुबह करीब 3 बजे हमला हुआ है। अनजान शख्स ने सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से हमला किया। बॉलीवुड एक्टर को रीढ़ की हड्डी समेत 4 जगहों पर गहरे जख्म आए हैं। लीलावती अस्पताल में सैफ का मल्टीपल ऑपरेशन किया गया है। फिलहाल बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।
तैमूर के अब्बू मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर रात में 2 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसा और उसने सैफ़ अली खान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसके बाद
सैफ़ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी तक वह अज्ञात हमलावर फरार है पुलिस जाँच में जुट गई है।
सवाल यह है कि सैफ अली खान कोई आम आदमी है नहीं फिर कोई अज्ञात आदमी सिक्योरिटी तोड़कर उनके महल में कैसे घुसकर हमला कर दिया ??
फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्राइम ब्रांच की टीम ने सैफ के घर काम करने वाले 3 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। सिक्योरिटी गार्ड्स से भी पूछताछ हो रही है. कई कर्मचारियों के मोबाइल जब्त किए गए हैं।


