• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

जिला मुख्यालय सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं अन्य संस्थाओं में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन,नर्मदा महाविद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन,बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं,जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने किया योग अभ्यास….वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
January 12, 2025
in नर्मदापुरम
0
जिला मुख्यालय सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं अन्य संस्थाओं में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन,नर्मदा महाविद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन,बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं,जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने किया योग अभ्यास….वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी के अवसर पर युवा दिवस कार्यक्रम के तहत सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम नर्मदा महाविद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, महाविद्यालय छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से योग अभ्यास किया। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं अन्य संस्थाओं में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नर्मदा महाविद्यालय में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में योग आचार्यों ने सूर्य नमस्कार के तीन चक्र का अभ्यास कराया। सूर्य नमस्कार के तहत पर्वता आसान, अश्व संचालन आसन, पदमा आसान, अष्टांग नमस्कार भुजंगासन, सुखासन, ब्रजा आसन का अभ्यास कराया। साथ ही अनुलोम विलोम प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया। इस अभ्यास को करने से स्वास्थ्य का संचालन बेहतर होता है। शरीर अंदर से स्वच्छ एवं निर्मल होता है। अंतिम आसान भ्रमणी प्राणायाम का अभ्यास भी सभी को कराया गया। राष्ट्रगान के बाद योग अभ्यास का कार्यक्रम समाप्त किया गया।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250112-WA0040.mp4

 

सामूहिक सूर्य नमस्कार के दौरान भोपाल से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के उद्बोधन को लाइव सुना गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, नगर पालिका नर्मदापुरम अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर योग अभ्यास करने वाले छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि रोज सभी को उगता सूरज देखना चाहिए। स्वामी विवेकानंद जी दिन में कई बार सूर्य नमस्कार करते थे। उनका धेय वाक्य था रुको नहीं चलते चलो, आगे बढ़ते चलो। सांसद श्री चौधरी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप भी जीवन में रुके नहीं लगातार आगे चलते रहे। श्री चौधरी ने कहा कि भारत एक बार फिर से विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि वह प्रतिदिन प्राणायाम और सूर्य नमस्कार अवश्य करें। प्रातः योग करें।
राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहां की आज संपूर्ण देश में सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। स्वामी विवेकानंद जी का संदेश था हमेशा आगे बढ़ो रुको नहीं, योग करोगे तो निरोग रहोगे। उन्होंने कहा कि सभी को योग को गंभीरता से लेते हुए योग करना चाहिए।
कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिशेन ने किया। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण अचानक स्थान परिवर्तित करना पड़ा लेकिन सभी के सहयोग से आज सफलतापूर्वक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं, पत्रकार बंधुओ का धन्यवाद ज्ञापित किया। सूर्य नमस्कार के अवसर पर मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस एस रावत, सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र रावत, डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर, तहसीलदार देव शंकर धुर्वे, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्रीमती भावना दुबे, डीपीसी राजेश जायसवाल सहित जिले के प्रमुख अधिकारियो ने उपस्थित रहकर सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में भाग लिया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
हल्का पटवारी की रिपोर्ट पर बरूआढाना में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर हुई पर कार्यवाही…वीडियो

हल्का पटवारी की रिपोर्ट पर बरूआढाना में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर हुई पर कार्यवाही...वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d