• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 17, 2025
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 12, 2025
in ज्योतिष
0
आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज म्रृगशीर्षा नक्षत्र में ब्रह्मा योग,ऐन्द्र योग,अनफा योग, और बुधादित्य योग के शुभ संयोग से मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मीन राशियों को सुख-सुविधाएं और धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है*
——————————————————–
*आज 12 जनवरी दिन रविवार को परम पवित्र पौष माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। प्रदोष व्रत का पारण करें। रवि व्रत भी आज ही है।यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। सूर्य उपासना का दिवस है। श्री अदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ करें। अन्न -वस्त्र ,कम्बल का दान करें।सूर्य कल्याण करते हैं।चतुर्दशी को श्री गणेश जी की उपासना से नव ग्रह जल्द प्रसन्न होते हैं। गणपति जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें।पौष माह में शंकर जी की उपासना भी बहुत ही पुण्यदायी है।शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है । प्रातःकाल शिव मन्दिर जाएं ,उपासना करें। रूद्राभिषेक करें।भगवान शंकर की भक्ति प्राप्त करने के लिए बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को समर्पित करें। आज गुड़ व मसूर का दान करें आज म्रृगशीर्षा नक्षत्र में ब्रह्मा योग,ऐन्द्र योग, अनफा योग,और बुधादित्य योग के शुभ संयोग साथ ही सूर्यदेव बुध के साथ गोचर कर रहा है जिसके प्रभाव से मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मीन राशियों के जातक के लिए लकी रहेंगे। और साथ ही आज का उपाय भी जान लीजिए जिससे आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 से 12:49 मिनट तक, राहुकाल दोपहर 04:21 से 05:39 मिनट तक रहेगा। और चंद्रमा मिथुन राशि में संचार कर रहा है जिससे आज वृषभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। मिथुन राशि वालों को ट्रांसफर संबंधी अच्छी खबर मिलने के भी योग बनेंगे। वृश्चिक राशि वालों को सितारों का साथ मिल सकता है। रुका काम भी दोबारा शुरू हो सकता है। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। इनके अलावा कन्या राशि वालों के बिजनेस में अचानक रुकावट आने की आशंका है। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है। वहीं, बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा*

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन….*

*मेष* – *पॉजिटिव* – आज आपकी कोई समस्या हल होने वाली है। विशिष्ट लोगों से किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श होगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों के लिए योजनाएं बनेंगी। व्यक्तिगत रुचि संबंधी कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून रहेगा।

*नेगेटिव* – समय का उचित सदुपयोग करें। पारिवारिक व्यवस्था बनाने तथा देखभाल करने के लिए आपका योगदान जरूरी है। बच्चों को उनके कैरियर संबंधी कोई कार्य फलीभूत ना होने से तनाव रहेगा। इस समय बच्चों का मनोबल बना कर रखना अति आवश्यक है।

*व्यवसाय*- बिजनेस में कॉम्पिटिशन रहेगा। मौजूदा कामों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। किसी व्यवसाय योजना में निवेश करने का विचार है, तो इस कार्य को गंभीरता से अंजाम दे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर कार्यभार का दबाव बना रहेगा।

*लव* – घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूरी रखें। मान-हानि हो सकती है।

*स्वास्थ्य* – ठंड के मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहे।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5*

*वृषभ* – *पॉजिटिव* – आज का दिन पारिवारिक तथा व्यक्तिगत व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने में व्यतीत होगा। परिवार मे मौज-मस्ती खुशहाली भरा वातावरण बना रहेगा। संबंधों को बेहतरीन बनाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। युवा वर्ग अपने काम के नए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

*नेगेटिव* – बच्चों के कामकाज और दोस्ती पर नजर रखें। उनका उचित मार्गदर्शन करना आपका दायित्व है। किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं प्राप्त होगा।

*व्यवसाय* – आज कार्यक्षेत्र में समय कम ही व्यतीत होगा। अधिकतर गतिविधियां घर में रहकर ही संपन्न हो जाएंगी। इस बात का ध्यान रखें कि आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भाग्य उदय दायक योग बन रहे हैं।

*लव* – घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रहे गलत गलतफहमी का निराकरण होगा और संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे।

*स्वास्थ्य* – यूरिन संबंधी कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2*

*मिथुन राशि वालों के लिए रविवार के दिन के उपाय……………*

*तांबे के लोटे में कुमकुम और लाल मिर्च मिलाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें। धन के संबंधित मामलों में शुभ फल पाएंगे*

*पॉजिटिव* – अनुभवी लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे और सामाजिक दायरा बढ़ेगा तथा कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता भी रहेगी। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी खरीदारी में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी मांगलिक आयोजन की भी योजना बनेगी।

*नेगेटिव* – छोटी-मोटी बातों को नजर अंदाज करना जरूरी है। किसी मामूली सी बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो सकती हैं। अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें तथा उनका मार्गदर्शन करें। कहीं पैसा उधार देने से परहेज करें।

*व्यवसाय* – व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। बेहतर होगा कि आज ज्यादातर समय अपने बिजनेस में ही बीताएं। ऑफिस में प्रोजेक्ट को लेकर की गई मेहनत सफल रहेगी। स्थान परिवर्तन संबंधी शुभ समाचार भी मिल सकता है।

*लव* – परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधो को विवाह में परिणित होने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।

*स्वास्थ्य* – शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय अपने आराम और मनोरंजन के लिए भी जरूर व्यतीत करें।

*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6*

*कर्क* – *पॉजिटिव* – आज दिन भर व्यक्तिगत गतिविधियों में ही व्यस्तता बनी रहेगी। संतान के कैरियर संबंधी किसी समस्या को महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता से सुलझाने में सफलता मिलेगी। कुछ समय किसी धार्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा।

*नेगेटिव* – कोई पारिवारिक समस्या चल रही है, तो तनाव की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालना उचित रहेगा। किसी भी प्रकार की यात्रा संबंधी प्रोग्राम को स्थगित रखें। तथा धन संबंधी लेनदेन भी ना ही करें तो उचित है।

*व्यवसाय* – बिजनेस में बहुत अच्छे एग्रीमेंट होंगे। काम की क्वालिटी बेहतर बनाने पर ध्यान दें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम हासिल होंगे। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरते। नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा।

*लव* – दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से पारिवारिक जीवन में परेशानी हो सकती है।

*स्वास्थ्य* – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन और योगा बहुत जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4*

*सिंह राशि वालों के लिए रविवार के दिन के उपाय………….*

*आपको कल के दिन को शुभ बनाने के लिए गुड़ की रोटी बनाकर गाय को खिलाना चाहिए। पिता से आशीर्वाद भी लेना चाहिए*

*पॉजिटिव* – आज दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला ही रहेगा। अपने कार्यों को सफल बनाने के लिए आप को दृढ़ निश्चय ही होकर काम करना है। घर के रखरखाव संबंधी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग में मधुर समय व्यतीत होगा। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन बना रहेगा।

*नेगेटिव* – पड़ोसियों के साथ आपसी तालमेल मधुर बनाकर रखें। आपको अपनी योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करने में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, परंतु इस समय धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

*व्यवसाय* – व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। अपने कार्य को गंभीरता व संजीदगी की से अंजाम दें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी साबित होगा। सहकर्मियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। एक्स्ट्रा समय भी देना पड़ सकता है।

*लव* – पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

*स्वास्थ्य* – संतुलित आहार के साथ-साथ शारीरिक परिश्रम और व्यायाम जैसी बातों पर भी ध्यान दें। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी।

*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7*

*कन्या राशि वालों के लिए रविवार के दिन के उपाय…………….*

*आपको पूजा करते समय एक सिक्के पर कुमकुम से स्वास्तिक बनाकर भगवान गणेशजी को अर्पित करना चाहिए। आप यह उपाय नियमित भी कर सकते इससे आपकी कमाई में बरकत दिखेगी*

*पॉजिटिव* – आपकी व्यवहार कुशलता से दिन शांतिपूर्ण व्यतीत होगा। उधार दिए हुए अथवा कहीं फंसे हुए पैसे की वसूली करने का अनुकूल समय है। घर का माहौल पॉजिटिव रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।

*नेगेटिव* – कभी-कभी आपका पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप बढ़ सकता है, जिसकी वजह से दूसरों को परेशानी रहेगी। अपनी इन आदतों में सुधार लाएं तथा संबंधों में कटुता ना आने दे। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें।

*व्यवसाय* – बिजनेस में अचानक रुकावट आ सकती हैं। हिम्मत हारने के बजाय मनोबल बनाकर रखें। समय से समस्या भी सुलझ जाएगी। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से विवाद में न उलझें। समय पर काम पूरे करते रहें।

*लव* – परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही नाराजगी दूर होगी, और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।

*स्वास्थ्य* – अपना आत्मविश्वास और मनोबल में कमी ना आने दे। शारीरिक और मानसिक रूप से कुछ थकान और चिंता हावी रहेगी। मेडिटेशन अवश्य करें।

*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9*

*तुला* – *पॉजिटिव* – आप अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से संपन्न करें तथा बाहरी गतिविधियों और लोगों के साथ मेल मिलाप पर भी अधिक ध्यान दें। फोन अथवा ईमेल द्वारा कोई लाभदायक सूचना मिल सकती हैं। किसी सम्मेलन अथवा समारोह में जाने का निमंत्रण मिलेगा।

*नेगेटिव* – अपनी मेहनत के परिणाम विलंब से मिले तो चिंता ना करें तथा उचित समय का इंतजार करें। किसी भी तरह के सरकारी कार्यों को अधूरा ना छोड़े, वरना कोई कार्यवाही हो सकती हैं। अपनी ईगो और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है।

*व्यवसाय* – बिजनेस में प्रभावशाली लोगों के साथ समय व्यतीत होगा और कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलेंगी। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है।

*लव* – घर के सदस्य में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी।

*स्वास्थ्य* – गैस और कब्ज जैसी दिक्कतों से राहत पाने के लिए ज्यादा गरिष्ठ और तले-भुने भोजन के सेवन से परहेज रखें।

*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8*

*वृश्चिक* – *पॉजिटिव*- कोई रुका काम दोबारा शुरू होने से आपको सुकून मिलेगा आपके कामों की तारीफ भी होगी। जनसंपर्क बढ़ेगा। परिवार की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए की गई आपकी कोशिश कामयाब होंगी।

*नेगेटिव* – दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप करने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। इस समय आवागमन संबंधी कोई भी क्रियाकलाप करना उचित नहीं है। किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद करने में संकोच ना करें।

*व्यवसाय* – ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई हैं। परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। स्टाफ तथा कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार बढ़ सकता है। और इसे समय पर पूरा करना आपके लिए चुनौती रहेगी।

*लव* – दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति लेने के लिए समय अनुकूल है। इसलिए घर में बात करें।

*स्वास्थ्य* – ज्यादा तनाव और अत्यधिक कार्यभार की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। कुछ समय अपने आराम के लिए भी अवश्य निकालें।

*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1*

*धनु राशि वालों के लिए रविवार के दिन के उपाय…………..*

*आपको सूर्य पुराण का पाठ करना चाहिए और सूर्य देव को गुड़ मिले हुए जल से अर्घ्य भी देना चाहिए।*

*पॉजिटिव* – भविष्य संबंधी योजना को लेकर कोई महत्वपूर्ण प्लानिंग होगी, और सकारात्मक भी रहेगी। आप अपनी बुद्धिमता द्वारा घर तथा व्यवसाय संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम हासिल करने में सफल रहेंगे।

*नेगेटिव* – किसी निकट संबंधी के वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आने से चिंता रहेगी। हालांकि आपके प्रयासों से समस्या काफी हद तक हल भी हो जाएगी। सिर्फ विपरीत परिस्थिति को धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की जरूरत है।

*व्यवसाय* – कार्यक्षेत्र में पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आज अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। आपको व्यापार संबंधी नई जानकारियां हासिल होंगी। विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी काम शुरू होगा। ऑफिस में सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

*लव* – परिवार जनों के साथ आपसी वार्तालाप में सुख समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी।

*स्वास्थ्य* – पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता की स्थिति रहेगी। उनका उचित ध्यान रखें। अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है।

*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2*

*मकर* – *पॉजिटिव* – अपनी योग्यता और क्षमता द्वारा कोई उपलब्धि हासिल करेंगे। इस समय अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान दें। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना आपको सफलता ही देगा। बच्चों के करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलेगी।

*नेगेटिव* – व्यवस्थित और संतुलित दिनचर्या रखनी होगी। युवा वर्ग छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या आवेश में आने से माहौल बिगड़ सकता है। कोई ऐसी बात आपके मुंह से निकल सकती हैं, जिसके लिए आपको पछताना भी पड़ सकता है। धैर्य और संयम रखना जरूरी है।

*व्यवसाय* – इस समय कोई भी व्यवसायिक निर्णय सोच-समझकर लेने की जरूरत है। शेयर्स, जैसी गतिविधियों पर पैसा निवेश करना उचित नहीं है। कारोबारी महिलाओं को आज कोई विशेष अथॉरिटी मिल सकती हैं। नौकरी में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगे।

*लव* – अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय घर के लिए निकालना अति आवश्यक है। इससे दांपत्य जीवन में भी सरसता आएगी।

*स्वास्थ्य* – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ बदलते मौसम से अपने आप को सुरक्षित रखें।

*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5*

*कुंभ* – *पॉजिटिव* – इस समय बहुत अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी और आप काफी हद तक व्यवस्थित भी कर लेंगे। अपने लिए भी कुछ समय जरूर निकालें, इससे सुकून भी मिलेगा। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे।

*नेगेटिव* – छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने से परहेज करें। लापरवाही की वजह से बैंक या निवेश संबंधी कोई काम में गड़बड़ होने की आशंका है। युवा वर्ग भी मौज मस्ती की वजह से अपने महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही करेंगे। जिससे नुकसान होगा।

*व्यवसाय* – कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में और मेहनत करने की जरूरत है। अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाएं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल उचित बना रहेगा। सरकारी सेवारत लोग अधिक कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे।

*लव* – दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमियां उपज सकती हैं।

*स्वास्थ्य* – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें, किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है।

*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4*

*मीन राशि वालों के लिए रविवार के दिन के उपाय…………….*

*ग्यारह अथवा 21 बेल के पत्तों पर ओम नमः शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें*

*पॉजिटिव* – बेहतरीन समय है।घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद और सहयोग से आपके भाग्य को और अधिक बल मिल रहा है। साथ ही आपके विचार शैली भी और अधिक बेहतर हो रही है। पूर्ण सफलता पाने के लिए किसी भी कार्य को करने से पहले आप पूरी तरह सोच विचार करना सफलता देगा।

*नेगेटिव* – सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में ज्यादा व्यस्त ना रहे तथा अपने और परिवार के लिए भी समय निकालें। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। उनकी संगति व कार्यों पर कड़ी नजर रखना अति आवश्यक है।

*व्यवसाय* – व्यवसायिक गतिविधियों में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी साबित होगा। सिर्फ आर्थिक मामलों में कुछ सतर्कता बरतना जरूरी है। काफी समय से प्रयासरत विद्यार्थियों के लिए जल्दी ही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।

*लव-* दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में बहुत अधिक सावधानी बरतें। गलतफहमी के कारण दरार आ सकती है।

*स्वास्थ्य* – जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें तथा वाहन भी सावधानी से चलाएं। इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6*

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को ₹1553 करोड़ 💠 55 लाख हितग्राहियों को ₹335 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन 💠 26 लाख बहनों को सिलेंडर रीफिलिंग के लिए ₹27 करोड़ से अधिक की राशि अपराह्न 1:30 बजे

1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को ₹1553 करोड़ 💠 55 लाख हितग्राहियों को ₹335 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन 💠 26 लाख बहनों को सिलेंडर रीफिलिंग के लिए ₹27 करोड़ से अधिक की राशि अपराह्न 1:30 बजे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d