उमरियापान:- उमरियापान में संतोष ट्रॉफी के अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में जम्मू काश्मीर को शिकस्त देते हुए नागपुर की टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लिया है। शनिवार को सीधी और नरसिंहपुर के साथ पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
अँधेली बाग खेल मैदान में शुक्रवार को लैदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच जम्मू काश्मीर और नागपुर के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नागपुर की टीम 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 201 रनों का स्कोर खड़ा किया।जवाबी पारी खेलने उतरी जम्मू काश्मीर की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट गवाते हुए 190 रन ही बना सकी।11रनों से नागपुर ने जीत दर्ज किया। मैन ऑफ द मैच रहे नागपुर के खिलाड़ी श्रेयश पदोले को पुरूस्कृत किया।एम्पायरिंग शहीद अहमद और राजन पाण्डेय ने किया।कॉमेंट्री गोल्डी और हनी चौरसिया जबकि स्कोरिंग संदीप चौरसिया ने किया। इस मौके पर शासकीय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश दुबे,जिलाध्यक्ष रजनीश तिवारी,देवेंद्र तिवारी, अनिल परौहा,अखिलेश पाण्डेय,अजय उपाध्याय,चंदशेखर भील,नरेंद्र दुबे,राजकुमार मौर्य,एचपी केवट,सत्येंद्र दुबे,राजा चौरसिया, आशीष चौरसिया, मोहन चौरसिया,मदन चौरसिया,अंकित झारिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


