• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, May 13, 2025
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

*आज 9 जनवरी दिन गुरुवार 12 राशियों का राशिफल

by Manish Gautam Chiefeditor
January 9, 2025
in ज्योतिष
0
*आज 9 जनवरी दिन गुरुवार 12 राशियों का राशिफल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST
*आज 9 जनवरी दिन गुरुवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की दसवीं तिथि है और इस दिन रवि योग,साध्य योग और भरणी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है,श्री विष्णु जी की उपासना का दिन भी है।भगवान विष्णु जी के मन्दिर जाएं व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न -वस्त्र ,कम्बल का दान करें। भगवान शिव परम ब्रम्ह हैं।वह पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं। भोलेनाथ जी के नाम का मानसिक जप करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होगा। जिससे दिन का महत्व काफी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ मेष,वृषभ, कर्क, सिंह और कुंभ राशियों को मिलेगा। इन राशियों को कार्यक्षेत्र में अपने अनुभव और कार्यकुशलता के साथ ही आर्थिक योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं विस्तार से आज मेष,वृषभ, कर्क, सिंह और कुंभ राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है दिन साथ ही जानें राशि के साथ बताएं उपायों से गुरुवार का दिन भाग्यशाली होगा और गुरु एवं सूर्य देव की कृपा का पाएंगे लाभ। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:07 से 12:48 मिनट तक,राहुकाल दोपहर 01:45 से 03 :02 मिनट तक रहेगा और चंद्रमा वृषभ राशि पर संचार कर रहा हैं जिससे आज मेष और धनु राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। जिससे कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। कन्या और मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वृषभ और कुंभ राशि के लोग जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। वरना नुकसान होने की आशंका ज्यादा है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा*

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार गुरुवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…….*

*मेष राशि वालों के लिए गुरुवार के दिन के उपाय…………..*

*मेष राशि वालों को भगवान विष्णु को काले तिल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। गुरुजनों से आशीर्वाद भी लेना चाहिए*

पॉजिटिव- लोन लेने की प्लानिंग है तो आज इससे जुड़े काम होने की संभावना है। किसी खास काम के लिए की गई मेहनत के भी बेहतर नतीजे मिलेंगे। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग होंगे।

नेगेटिव- कुछ समय आत्मचिंतन और मनन में भी लगाएं। इससे अपने अंदर चल रहे कई सवालों का जवाब भी मिलेगा। साथ ही अपने वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह को नजर अंदाज ना करें। कुछ ना कुछ जिम्मेदारियां भी बनी रहेंगी।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग बना रहेगा। किस्मत का साथ मिलने से रुके हुए कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। उधार लेनदेन में पैसों की वापसी भी जरूर तय कर लें। ऑफिस में काम ज्यादा होने से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।

लव- घर का वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। लव अफेयर्स के मामले में सावधान रहें।

स्वास्थ्य- घुटनों तथा जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ेगी। लापरवाही ना करें तथा योगा, व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9*

*वृषभ राशि वालों के लिए गुरुवार के दिन के उपाय…………….*

*वृषभ राशि वालों को पान के पत्ते पर हल्दी रखकर भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए साथ ही हल्दी का तिलक भी करना चाहिए*

पॉजिटिव- छोटी-मोटी बातों पर तनाव लेने की बजाय शांत चित्त मन से समाधान ढूंढें। इससे आप अपने कार्यों को और अधिक बेहतर तरीके से कर पाएंगे। फाइनेंस संबंधी रुके हुए कार्य पूरा करने में किसी की मदद मिलेगी। संतान पक्ष बेहतर रहेगा।

नेगेटिव- बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से घर के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं, परंतु सावधानी बरतने से जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में किसी भी तरह का आलस करना ठीक नहीं है।

व्यवसाय- बिजनेस में इनकम की स्थिति भी बहुत मंद रहेगी। कुछ भरोसेमंद लोगों से आपको ऑर्डर मिलते रहेंगे। लेकिन लुभावने ऑफर पर जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। ठगे जाने की आशंका है। ऑफिस में शांति पूर्ण माहौल रहेगा।

लव- परिवार में धार्मिक गतिविधि से सकारात्मक और सुकून भरा माहौल रहेगा। किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।

स्वास्थ्य- तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी संबंधी समस्या बढ़ सकती हैं। किसी भी परिस्थिति में सकारात्मक रहे और प्रसन्न रहें।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6*

*मिथुन* – पॉजिटिव- समय की अनुकूलता का उचित सदुपयोग करें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई चल रहा वाद-विवाद दूर होगा। फैसला भी आपके पक्ष में होगा। आपसी संबंध बेहतर हो जाएंगे। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर मन लगा रहेगा।

नेगेटिव- मित्रों की तरफ से आपको घूमने-फिरने हेतु दबाव रहेगा परंतु गलत काम से बचें। बजट बिगड़ने से घर की व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। कुछ समय अपने स्वास्थ्य के प्रति और व्यक्तित्व को निखारने में भी अवश्य लगाएं।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियो को व्यस्थित करने की लिए अपनी सामर्थ्य से अधिक उधार या लोन ना लें। भरोसेमंद पार्टियों से नए ऑफर मिलेंगे। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस में राजनीति का माहौल रहेगा।

लव- पारिवारिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति खुशी भरा माहौल बनाएगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी।

स्वास्थ्य- अपना आहार-विहार व्यवस्थित रखें। मौसमी परेशानियां जैसे नजला-जुखाम, बुखार आदि से सावधान रहें।

*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5*

*कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार के दिन के उपाय…………*

*आपको तुलसी के 108 पत्तों पर राम नाम लिखकर हनुमानजी को अर्पित करना चाहिए इससे ढैय्या का प्रभाव भी कम होगा*

पॉजिटिव- मौकों का फायदा उठाने में आलस न करें और योजना बनाकर अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित करें। निश्चित सफलता मिलेगी। साथ ही मार्केटिंग और मीडिया संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने में ध्यान दें। इससे आप अपनी योजना को उचित अंजाम दे पाएंगे।

नेगेटिव- संतुलित सोच रखें। आपकी भावनाओं और उदारता का कोई नाजायज फायदा भी उठा सकता है। कभी-कभी आलस और आराम करने की इच्छा आपके ऊपर हावी हो जाती है। अपनी इन कमियों पर काबू पाए। अपने महत्वपूर्ण पेपर्स की संभाल रखना जरूरी है।

व्यवसाय- इस समय बिजनेस के काम बहुत सावधानी से करने की जरूरत है। क्योंकि तैयार माल रुक भी सकता है। मौजूदा परिस्थितियों में ज्यादा फायदे की उम्मीद नहीं है। अपने किसी लक्ष्य के प्रति रुकावट आने से घबराए नहीं, पूरी मेहनत से प्रयासरत रहें।

लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंधों के मामले में आपकी पहल करना संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगी।

स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान व दिनचर्या की वजह से एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या हो सकती हैं। व्यायाम अवश्य करें।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2*

*सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार के दिन के उपाय…………*

*आपको दिन को शुभ बनाने के लिए केले की जड़ अथवा तुलसी की जड़ की मिट्टी से तिलक लगाना चाहिए। इससे कार्यों में सफलता की संभावना बढेगी*

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत बहुत ही सकारात्मक नजरिए से करेंगे जिससे मन में चल रही कोई दुविधा भी दूर होगी। विपरीत परिस्थितियों में भी आप धैर्य और संयम बनाकर रखेंगे तथा रचनात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे।

नेगेटिव- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा लगाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। इस समय ज्यादा मेलजोल रखना किसी भी दृष्टि से अनुकूल नहीं है। नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना जरूरी है, वरना आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में चल रही रुकावटें दूर होंगी। किसी की मदद से आशा मिलेगी। बिजनेस में मीडिया, एडवरटाइजमेंट जैसी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। निकट भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। ऑफिशियल यात्रा को अभी टाल दें।

लव- वैवाहिक संबंधों के बीच अहम जैसी स्थिति को स्थान ना दें। शांति से समाधान निकालें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर रहेंगे।

स्वास्थ्य- वातावरण में फैले इंफेक्शन की वजह से अपना ध्यान रखना जरूरी है। इस समय सभी सदस्यों को मानसिक और शारीरिक रूप से पॉजिटिव रहने की जरूरत है।

*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1*

*कन्या* – पॉजिटिव- परिवार के साथ कोई मनोरंजक अथवा धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना आपके लिए वरदान साबित होगा। युवाओं को अपने करियर संबंधी कोई समाचार मिलने से राहत मिलेगी।

नेगेटिव- मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें और कुछ समय मेडिटेशन या आध्यात्मिक बातों पर जरूर लगाएं। सुनी सुनाई बातों और अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा बिना हकीकत को समझे कोई निर्णय भी ना ले।

व्यवसाय- अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं। बिजनेस में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। साथ ही प्रत्येक कार्य नियत समय पर पूरे होते जाएंगे।

लव- घर में आपसी सामंजस्य और मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण रहेंगे।

स्वास्थ्य- मौसम का प्रतिकूल प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। अपनी दिनचर्या और खान-पान सुव्यवस्थित रखें। लापरवाही बिल्कुल ना करें।

*भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8*

*तुला* – पॉजिटिव- आप अपनी योग्यता और मेहनत से किसी विशेष प्रयास को क्रियान्वित करने में सफल रहेंगे और उनके शुभ फल की प्राप्ति उम्मीद से ज्यादा हो सकती हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको हार्दिक सुकून मिलेगा।

नेगेटिव- जीवन की वास्तविकता को समझे। तथा कल्पनाओं की बजाय हकीकत का सामना करें। वर्तमान परिवेश में किसी से ज्यादा उम्मीद ना रखे। उम्मीद टूटने से मन व्यथित हो सकता है। अपनी ऊर्जा और कार्य क्षमता को पढ़ाने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण रखना जरूरी है।

व्यवसाय- बिजनेस संबंधी अच्छे ऑफर मिलेंगे। कर्मचारियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ भी न रहें। ये समय उन कामों को पूरा करने के लिए अनुकूल है, जो पिछले कुछ समय से अधूरे चल रहे थे। सरकारी नौकरी में पब्लिक प्लेस पर किसी के साथ विवाद हो सकता है।

लव- परिवार में उचित सामंजस्य बना रहेगा तथा सभी सदस्य एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- कब्ज, अफारा, गैस आदि परेशान कर सकते हैं। अपना इलाज ले तथा ठंडी तासीर की चीजों से भी परहेज करें।

*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया रखें, तो हर बात में सकारात्मकता नजर आएगी। अचानक ही कुछ ऐसे लोगों से संपर्क बनेंगे जो कि आपके लिए लाभदायक रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा।

नेगेटिव- अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियों का बोझ ना ले। क्योंकि इस वजह से आपके खुद के कार्यों में रुकावटें आ सकती है। कहीं भी वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। वरना अकारण ही कोई झगड़ा या झंझट जैसी स्थिति बन सकती है।

व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण कार्य स्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा अपने ज्यादातर काम फोन कॉल्स और इंटरनेट के जरीये पूरे करने की कोशिश करें। ऑफिस के काम ज्यादा होने से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।

लव- मित्रों तथा संबंधियों से मेल मुलाकात होगा तथा घर में खुशी भरा माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

स्वास्थ्य- बहुत अधिक दिमागी व शारीरिक कार्य करने की वजह से सिर दर्द और थकान की समस्या भी बनी रहेगी। उचित आराम और उचित आहार लेना जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4*

*धनु* – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। जीवन-साथी तथा परिवारजनों के सहयोग से आपका कोई खास कार्य भी संपन्न हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा लिए गए ठोस निर्णय लाभदायक साबित होंगे। खुशी भरा समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव- आपकी सफलता की वजह से कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग स्वार्थ की भावना से आपके साथ नजदीकियां बनाने की कोशिश करेंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले। भाई-बहनों के साथ संबंध बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान जरूरी है।

व्यवसाय- ग्रह स्थिति और आपका भाग्य आपको सहयोग कर रहे हैं। परंतु दूसरों के निर्णय की बजाए स्वयं के निर्णय ज्यादा प्रभावशाली रहेंगे। किसी भी मुश्किल काम में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा समय रहते वसूल कर लें।

लव- कार्यक्षेत्र तथा घर में भी और सुखद और अनुशासित माहौल बना रहेगा। युवाओं की दोस्ती और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से अपना उचित ध्यान रखें। तथा आयुर्वेदिक चीजों का भी अधिक से अधिक सेवन करें।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9*

*मकर* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रहे किसी तनाव से राहत मिलेगी तथा अपने कार्यों में भी ध्यान दे पाएंगे। सोसाइटी में अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा मान-सम्मान बढ़ेगा।

नेगेटिव- ज़िद और अड जाना दोनों तरक्की के रास्ते में रोड़े हैं। समय के अनुसार अपने इस व्यवहार में भी लचीलापन लाना जरूरी है। कभी-कभी मन में कुछ अनहोनी जैसा भय महसूस होगा। अनुभवी लोगों का सानिध्य करें तथा अध्यात्म में भी समय दे।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाने से स्थिति बेहतर होगी। बिजनेस संबंधित कामों प्रचार-प्रसार करना जरूरी है। किसी अधिकारी से मन मुताबिक मदद मिलेगी। इनकम के साथ खर्चे भी बढ़ते जाएंगे।

लव- घर तथा परिवार जनों के साथ मनोरंजक गतिविधियों में साथ देना सबको खुशी प्रदान करेगा। दोस्तों के साथ संबंध खराब ना करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज अवश्य लें।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6*

*कुंभ राशि वालों के लिए गुरुवार के दिन के उपाय……………..*

*दिन को शुभ बनाने के लिए दूध में केसर मिलाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें।*

पॉजिटिव- पारिवारिक समस्या चल रही है तो आज आपसी विचार-विमर्श द्वारा समाधान मिल सकता है। भावनात्मक रूप से आप खुद को सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है।

नेगेटिव- कुछ समय आध्यात्मिक स्थल अथवा अनुभवी लोगों के सानिध्य में जरूर व्यतीत करें। क्योंकि कभी-कभी सब कुछ व्यवस्थित होते हुए भी कुछ अजीब सी उदासी महसूस होगी, तथा किसी कार्य में मन नहीं लगेगा।

व्यवसाय- बिजनेस में ये समय जल्दबाजी करने का नहीं है। सोच-समझकर कोई ठोस फैसला लें। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों के साथ अपने संपर्क बनाए रखना आपको भविष्य में फायदा देंगे। नौकरी में कुछ समस्याएं आज हल हो जाएंगी।

लव- परिवार जनों के साथ सुख-शांति भरा समय व्यतीत होगा। संतान की तरफ से भी चल रही कोई चिंता दूर होगी।

स्वास्थ्य- बुरी आदतों तथा बुरी संगत से दूर रहे। इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाकर रखें। प्रकृति के सानिध्य में कुछ समय जरूर व्यतीत करें।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3*

*मीन* – पॉजिटिव- किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की मदद से युवाओं की कोई समस्या हल हो सकती है। घर में आए मेहमानों और संबंधियों की उचित आवभगत करें। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। अगर राजनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिले, तो तुरंत उसे हासिल करें।

नेगेटिव- युवाओं व बच्चों के साथ वक्त के अनुसार अपना व्यवहार करने का तरीका भी बदलना होगा। मानसिक सुख शांति पाने के लिए अध्यात्म अथवा मेडिटेशन करना उचित समाधान है। घर के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी साथ ही स्टाफ और कर्मचारियों का भी उचित योगदान रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। किसी भी तरह की गैरकानूनी कार्यों में रुचि लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है।

लव- वैवाहिक संबंध सुखद और शांतिपूर्ण रहेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल संबंधों से दूर रहें वरना इसका दुष्प्रभाव घर की सुख-शांति भंग कर देगा।

स्वास्थ्य- मौसम के अनुकूल ही अपना आहार-व्यवहार रखें। अपना मानसिक स्वास्थ्य उचित बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान करना जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7*

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
रेलवे ट्रैक पर आया शेर, गाय की तरह हांकने लगा वनकर्मी वायरल वीडियो

रेलवे ट्रैक पर आया शेर, गाय की तरह हांकने लगा वनकर्मी वायरल वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d