रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। आम आदमी पार्टी ने जिला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय के नेतृत्व में धार्मिक नगरी नर्मदापुरम में बिक रही अवैध शराब और माफियाओं पर कार्यवाही करने एवं अवैध शराब की विक्री पर रोक लगाने राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम कलेक्टर के माध्यम से बुधवार को आप कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। इस अवसर पर आप आरटीआई विंग जिलाध्यक्ष सीताशरण पांडे ने बताया कि धार्मिक नगरी नर्मदापुरम में शराब माफियाओं का बोल बाला है।नगर में हर गली मोहल्ले नुक्कड़ चौंको पर खुलेआम शराब बेची जा रही है। शराब माफियाओं को सीधा संरक्षण दिया जा रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग आंख पर पट्टी बांधकर मौन धारण किए हुए है। भाजपा के सुशासन काल में पूर्व मुखमंत्री द्वारा माँ नर्मदा की गोद में बैठकर नर्मदा जयंती पर घोषणा की गई थी कि धार्मिक नगरी नर्मदापुरम शहर से 5 किलोमीटर तक शराब दुकानें नहीं खुलेगी और शहर में किसी भी प्रकार से शराब विक्री पर रोक रहेगी परंतु आज परिस्थिति उलट है। शहर में हर जगह शराब परोसी जा रही है, घर पहुंच सेवा चल रही है।शराब माफिया पुलिस और प्रशासन पर हावी है। सत्ताधारी नेता माफियाओं पर कार्यवाही करने का दिखाबा कर जनता को गुमराह कर रहे है। इसलिए आम आदमी पार्टी नर्मदापुरम द्वारा शहर से अवैध शराब माफियाओं पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरी है एवं सरकार को अवगत कराने का काम कर रही है। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष लीगल विंग एड. प्रदीप मालवीय, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कहार , एसटी विंग जिलाध्यक्ष रितेश कलीसिया, यूथ विंग जिलाध्यक्ष मयूर पटेल, जिला उपाध्यक्ष आरएन गुप्ता, जिला संयुक्त सचिव कासिम अली, धनीराम गौर, अमन चतुर्वेदी, जेएस तिवारी,कमलेश कुमार गढ़वाल, सुमेर सिंह प्रजापति, पूरनलाल यादव,दीपक गोस्वामी, अमोद ठाकुर,सचिन ठाकुर, प्रेम मोर्या,अशोक लोखंडे, राजा विक्रम, दिलीप ठोके, रमेश वनोरिया,अभय राम दामड़े, आकाश चंद्रवंशी, अर्जुन सिंह, विवेक शर्मा, कुणाल, जीतू यादव संजय जैन,एड चक्रेश दूबे, देवेंद्र यादव,मनोहर सिंह,जय यादव , कृष्ण गोपाल मिश्रा, मुकेश मंडारे, सौरभ मालवीय, विशाल शुक्ला, रघुनाथ नामदेव, दीपक गुप्ता, तारा सिंह राजपूत, यशमीन, राशिया, मोनिका, कमला, शारदा,निक्की पटवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


