• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश मंडला

*समाज भवन में नेत्र शिविर का आयोजन अवश्य करें : संपतिया उइके मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय* हरदहा पंचायत भवन के विस्तार के लिए ‌₹10 लाख निधि की घोषणा

by Manish Gautam Chiefeditor
January 7, 2025
in मंडला
0
*समाज भवन में नेत्र शिविर का आयोजन अवश्य करें : संपतिया उइके मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय* हरदहा पंचायत भवन के विस्तार के लिए ‌₹10 लाख निधि की घोषणा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

संवाददाता -भूनेश्वर केवट

*समाज भवन में नेत्र शिविर का आयोजन अवश्य करें : संपतिया उइके मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय*
हरदहा पंचायत भवन के विस्तार के लिए ‌₹10 लाख निधि की घोषणा
समाज की विभिन्न प्रतिभाओं,सेवानिवृत्तों और बुजुर्गों का सत्कार
*************************************
बम्हनी बंजर/मंडला।

स्थानीय हरदहा पंचायत भवन, बम्हनी बंजर में हरदहा(काछी) महासभा जिला मंडला के तत्वावधान में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं, बुजुर्गगणों, सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से समाज को आलोकित करनेवाली शख्सियतों को सम्मानित करने के लिए विशाल समाराेह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री (लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) श्रीमती संपतियाबाई उइके जी रही जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना हरदहा उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदहा समाज महासभा के अध्यक्ष कृष्णकुमार हरदहा ने की। मंच पर समाज के गणमान्य नागरिकों में संगठन के संरक्षक सेवानिवृत्त एसबीआई मैनेजर गणेश हरदहा, सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त गोपाल हरदहा आसीन थे। कार्यक्रम का शानदार संचालन डॉ. कमलेश हरदहा ने किया जिसकी सराहना मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने भी की। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद मंचासीन सदस्यों का स्वागत महेंद्र हरदहा, नरोत्तम हरदहा और राजेश हरदहा ने की।
इस अवसर पर महसभा के सम्मानीय सदस्यों महेंद्र (लल्ला) हरदहा (बम्हनी), जगदीश हरदहा (पार्षद), राजेश हरदहा, नरोत्तम हरदहा कोषाध्यक्ष, बसंत हरदहा (चिरईडोंगरी), दिलीप हरदहा (मंडला), गोपाल हरदहा (निवारी), सुनील हरदहा (लफरा), सुरेंद्र हरदहा (मंडला-मधुपुरी), गोपालकृष्ण हरदहा (बम्हनी), छोटेलाल हरदहा (दिवारा), श्रीमती शारदा हरदहा (सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता), श्रीमती शारदा हरदहा (सेवानिवृत्त शिक्षक), श्रीमती ललिता हरदहा का स्वागत किया गया।
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने अपने अत्यंत व्यस्त कार्यक्रमों से समय निकालकर हरदहा समाज के इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दी। संगठन की मांग पर उन्होंने पंचायत भवन के ऊपर एक बड़ा हाल बनाने के लिए 10 लाख रुपए की निधि शासन की ओर से देने की घोषणा की। समयाभाव के चलते उन्होंने कुछ प्रतिभावान छात्रों को ही अपने हाथों पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नेत्र कैंप जरूर लगाएं क्योंकि दृष्टि से ही सृष्टि और सृष्टि से ही दृष्टि का निर्माण होता है। वक्तव्यों की श्रृंखला में कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत बम्हनी बंजर की अध्यक्ष मीना हरदहा ने सभी पुरस्कृत जनों को बधाई देने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभा के संरक्षक गणेश हरदहा ने कहा कि महिलाओं के बिना संगठन नहीं चल सकता। उन्होंने संगठन से महिलाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने की जिम्मेदारी मीना हरदहा को दी। इस दौरान महासभा के अध्यक्ष कृष्णकुमार हरदहा समाज ने स्वाजातीय बंधुओं से आह्वान किया कि बेटा-बेटी में फर्क न करें। बेटियों को भी ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करें। उनकी शिक्षा के लिए धन की कमी न करें। अगर बेटियां शिक्षित होंगी तो उस परिवार के साथ समूचा समूचे समाज की भी अज्ञानता, अंधविश्वास, कुरीतियां खुद-ब-खुद समाप्त हो जाएंगी। बेटियों को आजादी से जीने का हक दें। इसके साथ ही महासभा के अध्यक्ष कृष्णकुमार हरदहा ने समाज की त्रिमासिक डिजिटल पत्रिका प्रकाशन की भी घोषणा की।
श्रीमती शारदा हरदहा ने एक भजन पेश कर आयोजन को एक आध्यात्मिक आयाम दिया।
इस आयोजन में सर्वप्रथम कक्षा दसवीं और बारहवीं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सत्कार किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार कक्षा 12वीं के छात्र अंबर हरदहा/सतीश कुमार (91%), कक्षा 10वीं आशी हरदहा/प्रकाश कुमार(92.8%), द्वितीय पुरस्कार कक्षा 12वीं प्राची हरदहा/पवन हरदहा (89.4 % गंगोरा), कक्षा 10वीं की निष्ठा हरदहा/सुशील हरदहा (92.4%, लफरा) जबकि तृतीय पुरस्कार कक्षा 12वीं राशि हरदहा/राजेंद्र प्रसाद हरदहा(80.2), कक्षा10वीं से शीतल हरदहा/पवन हरदहा (91) जबकि सांत्वना पुरस्कार प्रतिभा हरदहा/राजेश हरदहा, नैनपुर (86.6), शालिनी हरदहा/मूलचंद हरदहा (86.4%, बम्हनी), अकान हरदहा/गुरु हरदहा(83.2%, बम्हनी), आश्ना हरदहा/अशोक हरदहा (83 %, बम्हनी), यशिका हरदहा/अजीत हरदहा(81.4%, बम्हनी), मानसी हरदहा/ संतोष कुमार (75.6%, बम्हनी), सीबीएसई तनिशा/कृष्ण कुमार हरदहा (78.5%, मंडला), सीबीएसई अनन्य/प्रकाश हरदहा(89.3%, मधुपुरी), आदित्य हरदहा(92%, मधुपुरी), प्रिंस हरदहा (79.5%, दिवारा), शिवानी/रामेश्वर हरदहा (85.6%, बम्हनी), रूपाली/जियालाल हरदहा (81%,गंगोरा), ऐश्वर्या/देवेंद्र हरदहा (76.8%,बम्हनी), हिमांशु/मनोज (79.2%,गंगोरा) का सत्कार किया गया।
इसके पश्चात 75 वर्ष या उससे अधिक उम्र के समाज के बुजुर्गगणों में श्यामकली/छत्तूलाल हरदहा तिलोक (80, मुर्रमखाप), तिलोकचंद पटेल (सकवाह), पूरन पटेल (सकवाह), दयाराम पटवारी (दिवारा), इम्मीलाल (दिवारा), खरक लाल (दिवारा), मुन्नूलाल हरदहा (77 वर्ष, ढेंको), गणेश प्रसाद हरदहा/भद्देलाल (76 वर्ष, बिनेका), श्यामाबाई/स्व. रमेश हरदहा (76 वर्ष, बम्हनी), गुलाब हरदहा/स्व.रेवा हरदहा(76 वर्ष, जामगांव), राधादेवी/ स्व. अम्मालाल हरदहा(76 वर्ष, बम्हनी), भगवानदास हरदहा/धनुआ लाल हरदहा (75 वर्ष, बम्हनी), अनुसइया हरदहा (75 वर्ष, बम्हनी), श्रीमती तिजिया/भोजराज हरदहा (78 वर्ष, बम्हनी), धनसिंह हरदहा/देवालाल हरदहा (76 वर्ष, सिंगारपुर) को सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में समाज के प्रगतिशील कृषक के रूप में अहम भूमिका अदा करने वाले विजय हरदहा, मोहन हरदहा (ढेंको), अशीष/तीरथ हरदहा, छबि उर्प वीरेंद्र हरदहा /रामको हरदहा, गुड्डा उर्फ नरेंद्र/चतुर्भुज हरदहा (बम्हनी), रेवाराम/रामप्रसाद हरदहा (गंगोरा), अम्मालाल, सुनील कुमार(लफरा), चिंरोजी लाल, राजेश हरदहा (मधुपुरी), ज्वाला प्रसाद/बालाप्रसाद (सिंगारपुर), महेश हरदहा/तामसिंह हरदहा (सर्री), इंद्रेश कुमार/छोटेलाल हरदहा (दिवारा), अशोक हरदहा (बिनेका), यमोद हरदहा, पशुपालक (बम्हनी)
खेलकूद क्षेत्र की प्रतिभाएं-पुलकित हरदहा/मोहन हरदहा(क्रिकेट), राशि हरदहा/राजेंद्र प्रसाद हरदहा(जूडो) को भी सम्मानित किया गया। इनके अलावा सांत्वना पुरस्कार राहुल हरदहा, मुकेश हरदहा (भाला फेंक, गोलाफेंक) को भी उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हुए पुरस्कृत किया गया। अगली कड़ी में प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण करनेवाली प्रतिभाओं में कु. श्रद्धा हरदहा/राजेश हरदहा, कु. आशना हरदहा/अशोक हरदहा (चार्टट एकाउंटेंट), सुजल हरदहा/सुनील हरदहा (एनएसआरएफ) का सत्कार किया गया।
विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारी-पंचमलाल हरदहा/बलीराम हरदहा, बम्हनी (शिक्षा), बालमुकुंद पटेल/रामप्रसाद, सकवाह (स्वास्थ्य), डीलनचंद हरदहा/दयाराम हरदहा, बम्हनी (शिक्षा), रमेश प्रसाद हरदहा/नारायण प्रसाद, बम्हनी (शिक्षा), गुलाब हरदहा/रेवाराम हरदहा, जामगांव (स्वास्थ्य), रामेश्वर प्रसाद हरदहा/गूहालाल हरदहा, बम्हनी (स्वास्थ्य), गोपाल प्रसाद पटेल/भीकमलाल पटेल, बम्हनी(शिक्षा), कन्हैया लाल हरदहा/लल्ली हरदहा, लफरा (शिक्षा), झनकलाल हरदहा/भोलाप्रसाद हरदहा, बम्हनी(शिक्षा), लोकराम हरदहा/भगलू प्र.हरदहा, बम्हनी (सर्वेयर), थानी लाल हरदहा/भागीरथ हरदहा, बम्हनी (सर्वेयर), गोपाल हरदहा/गोवर्धन लाल हरदहा, बम्हनी (सिंचाई), श्रीमती राधाबाई हरदहा/लोकूराम हरदहा, बम्हनी(शिक्षा), चतुर्भुज हरदहा/लटोरी लाल हरदहा, बम्हनी (शिक्षा), सुरेंद्र हरदहा/लटोरी लाल हरदहा, बम्हनी (इलाहाबाद बैंक), गणेश प्रसाद हरदहा/गयाप्रसाद हरदहा, बम्हनी (एसबीआई), रमेश प्रसाद हरदहा/खोबेलाल हरदहा, मंडला (वन विभाग), बद्रीप्रसाद हरदहा, मधुपुरी (को-ऑप. बैंक), नरेश हरदहा/खोबेलाल हरदहा, मंडला (कोल माइंस), श्रीमती उषा हरदहा, मंडला (शिक्षा), रूपलाल हरदहा, मंडला (विपणन), भागवत प्रसाद हरदहा, मंडला (शिक्षा), दिलीपकुमार हरदहा, मंडला (बीएसएनएल), मेवालाल हरदहा/टेकचंद हरदहा, बम्हनी (शिक्षा), राजाराम हरदहा/ दयाराम हरदहा, बम्हनी (एमपीईबी), चंद्रशेखर हरदहा/रेवालाल हरदहा, बम्हनी (शिक्षा), उत्तम हरदहा/नारायण हरदहा, बम्हनी (वेटरनरी), माधव कछवाहा, बम्हनी (को-ऑप.), श्रीमती शारदा हरदहा/गोपालकृष्ण हरदहा, बम्हनी(शिक्षा), पुरुषोत्तम हरदहा/सुमारु हरदहा, बम्हनी(सिंचाई), खेमलाल हरदहा/भगेला हरदहा, बम्हनी(शिक्षा), पुरुषोत्तम हरदहा/मुरारीलाल, बम्हनी (स्वास्थ्य), गोपाल प्रसाद हरदहा/राधेलाल हरदहा, बम्हनी (शिक्षा), नरोत्तम लाल/प्रेमलाल हरदहा, बम्हनी (शिक्षा), पूरनलाल/कलीराम हरदहा(शिक्षा), नारायण प्रसाद/मुरारीलाल हरदहा, मंडला (शिक्षा), राजेंद्र प्रसाद/मुरारी लाल हरदहा, मंडला (वन विभाग), ललती हरदहा/राजाराम हरदहा, महाराजपुर (शिक्षा), डुमरा लाल/नेमीलाल, मंडला (राजस्व), ओमप्रकाश हरदहा/चुन्नूलाल हरदहा, बम्हनी (शिक्षा), भगवानदास/चेतराम हरदहा, बम्हनी (पीएचई), कृष्णकुमार/कलीराम हरदहा (पोस्ट एंड टेलीफोन), टेकचंद हरदहा/नारायण हरदहा, बम्हनी (पीडब्ल्यूडी), गोपाल प्रसाद हरदहा/रेवाराम हरदहा, निवारी (शिक्षा), लोचनलाल/आशाराम हरदहा, बम्हनी(वन विभाग), ओमप्रकाश/आशाराम हरदहा, बम्हनी (स्वास्थ्य), हेमराज हरदहा/डीहाराम हरदहा, बम्हनी(सिंचाई), सुशील हरदहा/रूपलाल हरदहा, बम्हनी(शिक्षा), श्रीमती सुनीता हरदहा/रेवती हरदहा, मानेगांव (स्वास्थ्य), कन्हैयालाल/पंचम लाल हरदहा(को-ऑप.), अंतराम हरदहा/खोबेलाल, मंडला(कोल माइंस), श्रीमती सरला पटेल/गोपाल हरदहा, बम्हनी(शिक्षा)
सामाजिक/राजनीतिक/धार्मिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए श्रीमती मीना हरदहा(राजनैतिक), कृष्णकुमार हरदहा(सामाजिक), जगदीश हरदहा(राजनैतिक), अरविंद हरदहा (सामाजिक, विधि, न्याय), राजेश हरदहा/रमेश हरदहा (राजनैतिक), राजेश/ गणेश हरदहा (सामाजिक), छोटेलाल हरदहा, दिवारा (सामाजिक), ठुन्नू लाल हरदहा, गंगोरा (सामाजिक), चेतराम(राजू), दिवारा(सामाजिक), मानसिंह, सिंगारपुर (सामाजिक), गोपालकृष्ण हरदहा, बम्हनी (सामाजिक), शिवनारायण हरदहा, मदनलाल हरदहा, सुनुआ हरदहा, बिंदालाल हरदहा(गंगोरा), महेश प्रसाद हरदहा (अंजनिया) का भी सत्कार किया गया।
विभिन्न विधाओं में अपनी कीर्ति बिखेरनेवाले अमितरंजन/महेश हरदहा(मूर्तिकला), श्रीमती शारदा हरदहा (संगीत), मानसी हरदहा(पोस्टर पेंटिंग), अर्जुन हरदहा(गायन) और श्रद्धा हरदहा(काेविड जागरूकता), मनमोहन हरदहा(गायन-वादन), शिव हरदहा(फोटोग्राफी) का भी भावभीना सत्कार किया गया। अंत में कार्यक्रम की सफलता के लिए भावभीना आभार प्रदर्शन संरक्षक गोपाल हरदहा ने किया ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सारिका द्वारा तैयार कुंभ खगोल विज्ञान घड़ी की मुख्‍यमंत्री ने सराहना की  राष्‍ट्रीय बाल वैज्ञानिक कांग्रेस में सारिका का हुआ सम्‍मान  सारिका घारू ने नेशनल चिल्‍ड्रन्‍स साइंस कांग्रेस में लगाई विशाल प्रदर्शनी

सारिका द्वारा तैयार कुंभ खगोल विज्ञान घड़ी की मुख्‍यमंत्री ने सराहना की राष्‍ट्रीय बाल वैज्ञानिक कांग्रेस में सारिका का हुआ सम्‍मान सारिका घारू ने नेशनल चिल्‍ड्रन्‍स साइंस कांग्रेस में लगाई विशाल प्रदर्शनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d