कटनी। 11 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025 तक चलाये जा रहे मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत शनिवार को स्थानीय पार्षद रागिनी मनोज गुप्ता की उपस्थिति में रामजानकी हनुमान वार्ड में शिविर लगाया गया ,जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन, आयुष्मान, श्रमिक कार्ड, लाड़ली बहना, संबल ,पी.एम.स्वनिधि के बारे में हितग्राहियों को जानकारी दी जाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
दिनांक 6 जनवरी को यहाँ आयोजित होंगे शिविर
जनकल्याण अभियान अंतर्गत दिनांक 6 जनवरी सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड का शिविर साईं मंदिर के पास आयोजित किया जाकर पात्र नागरिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा।


