• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

समाधान ऑनलाइन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंझौली के राहुल सिंह को दिलाया न्याय गैलेक्‍सी हॉस्पिटल से आयुष्‍मान कार्ड होने के बावजूद इलाज के नाम पर वसूली गई 41 हजार रूपये की राशि वापस कराई 82 हजार रूपये का अर्थदंड लगाने के भी दिये निर्देश 5 हजार रूपये की अतिरिक्त राशि प्रदान करने का दिया आदेश

by Manish Gautam Chiefeditor
January 3, 2025
in जबलपुर
0
समाधान ऑनलाइन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंझौली के राहुल सिंह को दिलाया न्याय गैलेक्‍सी हॉस्पिटल से आयुष्‍मान कार्ड होने के बावजूद इलाज के नाम पर वसूली गई 41 हजार रूपये की राशि वापस कराई 82 हजार रूपये का अर्थदंड लगाने के भी दिये निर्देश 5 हजार रूपये की अतिरिक्त राशि प्रदान करने का दिया आदेश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज समाधान ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिकायतकर्ता जबलपुर जिले के मंझौली निवासी राहुल सिंह ठाकुर की समस्या का समाधान किया। श्री ठाकुर ने गैलेक्सी अस्पताल में किडनी स्टोन का ऑपरेशन कराया था। उनके पास आयुष्मान भारत कार्ड होने के बावजूद, अस्पताल ने उनसे 41 हजार रूपये की राशि वसूल की थी। इस विषय में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी।
कलेक्टर श्री दीपक सक्‍सेना ने शिकायत को संज्ञान में लेकर मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा को जांच करने के निर्देश दिये। प्रकरण में मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिश्रा के हस्तक्षेप पर गैलेक्सी अस्पताल ने 41 हजार रूपये की वसूली गई राशि चेक के माध्‍यम से राहुल सिंह ठाकुर को वापस की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मामले में गैलेक्सी अस्पताल पर 82 हजार रूपये का अर्थदंड उनकी आयुष्मान योजना की क्लेम राशि से लगाने और 719 दिनों की देरी के लिए हितग्राही को 5 हजार रूपये की अतिरिक्त राशि प्रदान करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को पूर्णतः निःशुल्क चिकित्सा सेवाएँ मिलें। किसी भी परिस्थिति में मरीज़ से अतिरिक्त राशि वसूलना स्वीकार्य नहीं होगी।
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का यह निर्णय शासन की मंशा को पुनः प्रमाणित करता है कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से सभी पात्र नागरिकों को समय पर और बिना किसी वित्तीय बोझ के गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएं।
वर्ष की पहली समाधान ऑनलाईन में जबलपुर जिले से संबंधित दो शिकायतें मुख्‍यमंत्री के सामने रखी गईं थी। जिले की दूसरी शिकायत 2023-24 में मूंग उपार्जन व भुगतान को लेकर थी। जिसमें मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिये कि 1 माह के भीतर जांच कर प्रकरण का निराकरण किया जाये। ताकि शेष बचे वास्‍तविक किसानों को मूंग उपार्जन की राशि मिल सके।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
संभाग मुख्यालय की कोठी बाजार सब्जी मंडी बनी अहाता बार!आबकारी विभाग बेखबर,सब्जी मंडी परिसर में रसूखदार माफिया का बैखौफ अवैध शराब कारोबार जहां मुख्यमंत्री का आदेश नहीं होता लागू…??वीडियो

संभाग मुख्यालय की कोठी बाजार सब्जी मंडी बनी अहाता बार!आबकारी विभाग बेखबर,सब्जी मंडी परिसर में रसूखदार माफिया का बैखौफ अवैध शराब कारोबार जहां मुख्यमंत्री का आदेश नहीं होता लागू...??वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.