• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने घुडहर, इमलाज के सचिव मनोज दुबे को किया निलंबित, कोताही पर नहीं बख्शा, की सख्त कार्यवाही

by Manish Gautam Chiefeditor
January 2, 2025
in कटनी
0
जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने घुडहर, इमलाज के सचिव मनोज दुबे को किया निलंबित, कोताही पर नहीं बख्शा, की सख्त कार्यवाही
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (2 जनवरी)- अनाधिकृत रूप से मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के फलस्वरुप, शासकीय योजनाओं में विपरीत प्रभाव पड़ने से हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति नगण्य होने पर जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने सख्त कार्रवाई करते हुए रीठी विकासखंड की ग्राम पंचायत घुड़हर,इमलाज के सचिव मनोज दुबे को निलंबित कर दिया है। जिला पंचायत सीईओ ने निलंबन काल में श्री दुबे का मुख्यालय जनपद पंचायत रीठी नियत किया है, जिन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने लोक सेवकों को योजनाओं के  क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर बख्शा नहीं जाएगा, ऐसे निर्देश समय-समय पर दिए हैं।

प्रकरण इस प्रकार है

जनपद पंचायत रीठी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्राप्त प्रस्ताव व प्रतिवेदन के अनुसार जनपद पंचायत के सीईओ द्वारा निलंबित सचिव श्री मनोज दुबे को पांच कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए। जिनका श्री दुबे द्वारा कोई भी प्रति उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत की जांच खंड पंचायत अधिकारी एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारी द्वारा कराए जाने पर श्री मनोज दुबे 45 दिनों से अनधिकृत रूप से मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए। श्री दुबे द्वारा शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छा चारिता, पदीय दायित्वों के विपरीत वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई।

ऐसे हुआ निलंबन

सचिव श्री दुबे द्वारा मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम तीन के तहत कदाचरण की श्रेणी के कृत्य किए जाने के फलस्वरुप जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम चार में वर्णित प्रावधानों के तहत रीठी विकासखंड की ग्राम पंचायत घुड़हर, इमलाज के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने का आदेश जारी किया।

जनपद सीईओ से वेतन भुगतान की ली जानकारी

जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने जनपद पंचायत रीठी के सीईओ को पत्र लिखकर श्री मनोज दुबे के 45 दिनों से मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के फलस्वरुप निलंबन का प्रस्ताव प्रेषित किए जाने के कारण माह अक्टूबर, नवंबर एवं दिसंबर 2024 का मानदेय/वेतन भुगतान किए जाने की स्थिति में वेतन देयक की छाया प्रति उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिला पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” एवं राष्ट्रगान “जन गण मन” का गायन

जिला पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ राष्ट्रगीत "वंदे मातरम" एवं राष्ट्रगान "जन गण मन" का गायन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.