• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता से कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान 12 आरोपियों को खुले में शराब पीते हुए गिरफ्तार किया गया।

by Manish Gautam Chiefeditor
December 30, 2024
in कटनी
0
माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता से कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान 12 आरोपियों को खुले में शराब पीते हुए गिरफ्तार किया गया।
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

 

*नववर्ष पर विशेष अभियान सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर सख्ती, 12 व्यक्तियों पर कार्यवाही*

पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन (आईपीएस) के निर्देशानुसार, नववर्ष के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों को रोकने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु 29/12/2024 को विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहेरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित हुआ।

माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता से कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान 12 आरोपियों को खुले में शराब पीते हुए गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*
1. वीरू यादव (24 वर्ष), निवासी इमलिया, माधवनगर
2. लल्लू यादव (36 वर्ष), निवासी सुर्खी टैंक, एनकेजे
3. मुरारी नामदेव (54 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड, माधवनगर
4. संतोष यादव (30 वर्ष), निवासी भनपुरा चौधरी, निवार
5. लवकुश चौरसिया (21 वर्ष), निवासी मित्तल कॉलोनी, माधवनगर
6. प्रमोद कोरी (28 वर्ष), निवासी विलायत खुर्द, थाना बड़वारा
7. मिथलेश साहू (40 वर्ष), निवासी पुरैनी, थाना कुठला
8. रंजीत भुमिया (निवासी बड़ागांव, थाना कुठला)
9. सुरेश कुमार कुशवाहा (28 वर्ष), निवासी कैलवारा खुर्द, थाना कोतवाली
10. सोनू सेन (29 वर्ष), निवासी बर्मन मोहल्ला, झिंझरी
11. राजा बर्मन (19 वर्ष), निवासी इंदिरा ज्योति कॉलोनी, माधवनगर
12. वीरेंद्र सिंह (30 वर्ष), निवासी सुर्खी टैंक, एनकेजे
इन आरोपियों के पास से देशी शराब, पानी के पाउच, प्लास्टिक गिलास, और चखना जब्त किया गया।
*अभियान की मुख्य गतिविधियां*
1. सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम
वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने की सख्त हिदायत दी गई।
2. सुरक्षित आवागमन
हाईवे पर यातायात दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों पर चर्चा की गई। चालकों को गति सीमा का पालन करने और थकावट के दौरान वाहन न चलाने के निर्देश दिए गए।
3. शराब दुकानों, होटल-ढाबों की जांच:
होटल और ढाबा संचालकों से कानूनी प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने और दस्तावेज़ अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
4. ग्राहकों और चालकों से संवाद
होटल-ढाबों पर पुलिस ने संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा और समाधान हेतु परामर्श दिया।

*विशेष छापामारी कार्रवाई*
माधवनगर थाना क्षेत्र में स्थित शराब दुकानों के आस पास, होटल ढाबा पर छापेमारी के दौरान 24 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। मेडिकल परीक्षण में 12 व्यक्तियों के शराब सेवन की पुष्टि हुई। इन पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें पाबंद किया गया।
*पुलिस की अपील*
कटनी पुलिस नागरिकों, होटल-ढाबा संचालकों, और वाहन चालकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित ड्राइविंग और जिम्मेदार आचरण से न केवल सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है, बल्कि समाज में सुरक्षा और शांति भी स्थापित की जा सकती है।

जिला पुलिस कटनी
सुरक्षा आपका अधिकार, सहयोग हमारी जिम्मेदारी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
DM के कार्यालय में फरियादियों की लाइन में खड़ी 5 साल की बच्ची को देख वे चौंक गए।

DM के कार्यालय में फरियादियों की लाइन में खड़ी 5 साल की बच्ची को देख वे चौंक गए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d