• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

हत्या के मामले में 12 आरोपियों को आजीवन कारावास एवं प्रत्येक आरोपीगण को 10100-10100/-रू. के अर्थदण्ड…

by Manish Gautam Chiefeditor
December 30, 2024
in नर्मदापुरम
0
हत्या के मामले में 12 आरोपियों को आजीवन कारावास एवं प्रत्येक आरोपीगण को 10100-10100/-रू. के अर्थदण्ड…
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। सुरेश कुमार चौबे द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सोहागपुर द्वारा आरोपी देवेंद्र पिता मोहन सिंह, बिहारी पिता आलम सिंह, शुभम पता प्रीतम सिंह, गगन पिता श्यामलाल, मोहनलाल पिता आलम सिंह, प्रदीप पिता मोहन सिंह, अनिकेत पिता श्रीकिशन, गुलाब सिंह पिता बाबूलाल, करन पिता हरिराम, श्यामलाल पिता आलम सिंह, अंकित पिता तखतसिंह एवं अर्जुन पिता हरिराम, समस्त निवासी-ग्राम करनपुर,थाना – सोहागपुर, तहसील सोहागपुर, जिला नर्मदापुरम् को धारा- 302/149 भादवि में आजीवन कारावास, 323/149(काउंट 04) भा.दं.वि. में 06-06 माह का सश्रम कारावास एवं प्रत्येक आरोपीगण को 10100 -10100/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण –

प्रकरण में जिला अभियोजन अधिकारी नर्मदापुरम राजकुमार नेमा ने बताया कि अभियोजन कहानी इस प्रकार है कि घटना दिनांक 07.06.2021 को सुबह करीब 10ः40 बजे अनुराग ठाकुर, अभिलाष ठाकुर, अंकित ठाकुर एवं आदित्य ठाकुर अपने खेत ग्राम-करनपुर में मूंग की दवाई सींच रहे थे, तभी पडोस के खेत में आरोपी देवेंद्र, मोहन, बिहारी, प्रदीप, गगन अनिकेत, गुलाब, शुभम, करन, श्यामलाल, अंकित, अर्जुन, मयंक, अनमोल ग्राम करनपुर आये और बोले कि यहां तुम्हें खेती नहीं करने देंगे, सभी एक राय होकर हाथों में लाठी, डंडा लिये आये और मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे, इसी बात को लेकर अभिषेक ठाकुर के साथ प्रदीप पुर्विया व देवेंद्र पुर्विया डंडे से मारपीट की जिससे उसे चोटें आयीं। उसका भाई अभिलाष बचाने आया तो मोहन पुर्विया ने डंडे से पीठ पर मारा, अंकित ठाकुर को बिहारी पुर्विया व अनमोल पुर्विया ने मारपीट कर पीठ में चोटें पहुंचाई, भाई आदित्य आया तो उसे गुलाब पुर्विया ने डंडे से पीठ पर मारा, उसका छोटे भाई अनुराग पुर्विया को देवेंद्र पुर्विया ने डंडे से सीने में ठूसा मारा, जिससे उसे चोट आयी। प्रदीप पुर्विया ने अनुराग को गला पकड़कर गिरा दिया एवं डंडे से सीने पर मारा, शुभम पुर्विया ने अनुराग को लाठी से सीने पर मारा था,आरोपी अनमोल, मयंक, गुलाब ने भी अनुराग को लाठी से सीने पर मारा था, सभी आरोपीगण ने एकराय सलाह होकर अनुराग ठाकुर के साथ लाठी से मारपीट की थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी। घटना में आहत अंकित आदित्य, अभिलाष और मुकेश को चोटें आयीं थी। घायल अनुराग को उठाकर सोहागपुर अस्पताल लेकर आये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुए माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दोषसिद्ध पाया गया। उक्त घटना की रिपोर्ट थाना सोहागपुर में दर्ज की गयी। तत पश्चात थाना सोहागपुर द्वारा विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसके विचारण पश्चात अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर एवं अभियोजन तर्काे से सहमत होकर माननीय अपर सत्र न्यायालय सोहागपुर द्वारा समस्त आरोपियों को आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
शासन की ओर से सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, सोहागपुर बाबूलाल काकोड़िया एवं अपर लोक अभियोजक, सोहागपुर शंकरलाल मालवीय द्वारा प्रकरण में संयुक्तरूप से सशक्त पैरवी की गयी। उक्त जानकारी दिनेश कुमार यादव मीडिया प्रभारी, डीपीओ कार्यालय,नर्मदापुरम द्वारा प्रदान की गई है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अनजान वीडियो कॉल अटेंड न करें,क्योंकि ये बनाते हैं ऑनलाइन अनर्लग वीडियो  आपको करते है ब्लैकमेल,वीडियो भेजकर पैसे की करते हैं डिमांड,मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था उमरियापान के द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन,साइबर अपराध से बचने किया जागरूक

अनजान वीडियो कॉल अटेंड न करें,क्योंकि ये बनाते हैं ऑनलाइन अनर्लग वीडियो आपको करते है ब्लैकमेल,वीडियो भेजकर पैसे की करते हैं डिमांड,मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था उमरियापान के द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन,साइबर अपराध से बचने किया जागरूक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d