MPNEWSCAST
ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम गूडा में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा था कथा का वाचन आचार्य बालकृष्ण शास्त्री के द्वारा किया गया भगवत कथा के आयोजन से गांव में धार्मिक माहौल निर्मित रहा सुबह से भेद पार्टी ब्राह्मणों के द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण दोपहर में कथावाचक के द्वारा भगवान की लीलाओं का वर्णन और देर रात्रि धार्मिक गीत संगीत पर प्रस्तुति दी गई गत दिवस कथा का श्रवण करने क्षेत्र वासियों की आस्था का केंद्र भरभरा आश्रम वाले महान संत श्री बनवारी दास जी का आगमन हुआ भक्तों ने संत श्री का पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किया संत श्री के अनुसार मनुष्य को अच्छे कर्म करना चाहिए धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए गांव में आयोजित भागवत कथा की भी संत श्री के द्वारा प्रशंसा की गई कथा के समापन पर हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया इस दौरान मोहित गर्ग राजेंद्र त्रिपाठी प्रदीप त्रिपाठी यश दुबे रश्मि त्रिपाठी समर्थ संस्कृति विनीता पंकज त्रिपाठी सुरेन्द्र सिंह ठाकुर संदीप त्रिपाठी आदि उपस्थित रहें


