*आज कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर चंद्राधि योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और
*आज 27 दिसंबर दिन शुक्रवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है आज वैभव लक्ष्मी व्रत रहें। श्रीसूक्तम के पाठ का बहुत महत्व है। फल ,तिल,अन्न दान व अन्य पुण्य करें। श्री कृष्ण परम ब्रम्ह हैं।वह कल्याणकारी हैं। विष्णु जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या नर्मदा में स्नान करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है।शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। वैभव लक्ष्मी व्रत समृद्धि देगा। आज गंगा स्नान व दान पुण्य करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा माता लक्ष्मी जी की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल मन्दिर जाएं । दान -पुण्य करें। माता -पिता व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। और इस चंद्राधि योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और विशाखा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज बन रहे शुभ योग का लाभ मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशियों को मिलेगा। इन राशियों की समाज में शुभ व्यय से प्रसिद्धि बढ़ेगी और व्यापार में कोई नई डील फाइनल होगी। मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और धन की देवी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा भी रहेगी, जिससे इन राशियों की आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और सभी अटके कार्य पूरे होंगे। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 01:42 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 11:05 − 12:21 मिनट तक रहेगा। और चंद्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार कर रहा हैं और दोपहर में चंद्रमा से सप्तम भाव में वृषभ राशि में गुरु ग्रह के होने से चंद्राधि योग बन रहा है जिससे आज मेष राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। तुला राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। वृश्चिक राशि वालों को तरक्की मिल सकती है। मकर राशि वालों का रुका हुआ काम पूरा होगा। उपलब्धि मिलने के भी योग हैं। कुंभ राशि वालों की फायदेमंद योजनाएं बनेंगी और रुका पैसा भी मिलने के योग हैं। वहीं, वृष राशि वालों की नौकरी में परेशानी हो सकती है। मीन राशि वालों के लिए चुनौतियों वाला दिन रहेगा। नई शुरुआत करने से बचें। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा*
*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…*
*मेष* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही उत्तम है। दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना ले। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कार्यों को तुरंत क्रियान्वित करना उचित रहेगा। समय शांतिपूर्ण व्यतीत होगा।
नेगेटिव- दूसरों की मदद करते समय यह भी ध्यान रखें कि आपके कार्यों में व्यवधान ना आए। भाइयों के साथ कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, परंतु थोड़ी सी समझदारी और सूझबूझ से काम लेने से परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी।
व्यवसाय- बिजनेस के काम व्यवस्थित रहेंगे, लेकिन किसी के दखल से आपकी योजना गड़बड़ा सकती है, इसलिए दूसरों की सलाह पर भरोसा न करके अपनी कार्य क्षमता पर ही ध्यान दें। ऑफिस का माहौल शांति और सुकून दायक रहेगा।
लव- वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति लेने का अनुकूल समय है।
स्वास्थ्य- ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। खांसी, जुकाम की परेशानी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त करेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1
*वृषभ* – पॉजिटिव- आपने अपनी उपलब्धियां, उम्मीद संबंधी जो सपने सजाए थे। वो बहुत हद तक पूरे हो सकते हैं, इसलिए जोश और मेहनत के साथ अपने काम निपटाने की कोशिश करते रहें। कॉम्पिटिशन के दौर में खुद को साबित करने का अच्छा मौका है।
नेगेटिव- ध्यान रखिए कि किसी पैतृक संपत्ति अथवा किसी अन्य बात को लेकर भाइयों के साथ कुछ वाद विवाद होने की संभावना लग रही हैं। परंतु जरा सी सावधानी और समझदारी से परिस्थितियां संभल भी जाएंगी।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। किसी अधिकारी या बड़े आदमी से विवाद होने की आशंका है। इस कारण नौकरी में भी परेशानी हो सकती है, इसलिए धैर्य और संयम रखना जरूरी है।
लव- वैवाहिक संबंध सुखद बने रहेंगे। प्रेम और रोमांस के मामले में लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अन्यथा लापरवाही की वजह से पेट खराब रहता है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8
*मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन का उपाय…………….*
*शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनकर माता लक्ष्मी की विधिवत रूप से पूजा अर्चना करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी करें। साथ ही चीटियों को आटा व शक्कर डालें*
पॉजिटिव- आज सोच-विचार तथा आत्म निरीक्षण करने का समय है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए वरदान साबित होगी। स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है, तो अनुकूल समय है।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में बिना वजह हस्तक्षेप ना करें। अन्यथा इसका खामियाजा आप को भुगतना पड़ सकता है। किसी निकट संबंधी के साथ वाद विवाद होने से इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में खुद को साबित करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। इस समय व्यवसाय को लेकर जो योजना चल रही थी, वह लंबित हो जाएगी। नौकरी में अपने उसूलों व सिद्धांतों के साथ बिल्कुल भी समझौता ना करें।
लव- वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव रह सकते हैं। जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव करना जरूरी है। सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली रंग- 2
*कर्क राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन का उपाय………….*
*शुक्रवार को घर की दहलीज पर पानी में हल्दी डालकर छिड़काव करें और घी का दीपक मेन गेट को दोनों ओर रख दें, इसके बाद माता लक्ष्मी को घर में प्रवेश करने को कहें। साथ ही जब दीपक शांत हो जाए तो उसको बहते जल में प्रवाहित कर दें*
पॉजिटिव- आप अपनी व्यवस्थित दिनचर्या और कार्यप्रणाली से अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कोई उधार दिया हुआ अथवा रुका हुआ पैसा मिलने की भी संभावना है।
नेगेटिव- अपने किसी विशेष कार्य में व्यवधान आने से मन कुछ परेशान भी रह सकता है। अपना आत्म बल मजबूत बनाकर रखें। किसी भी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेते समय घर के अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस समय अपनी कार्य क्षमता साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा।
लव- कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन और घूमने-फिरने के लिए निकालना उचित रहेगा। लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
स्वास्थ्य- इस समय अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाकर रखने की जरूरत है। योगा, मेडिटेशन इसका उचित हल है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8
*सिंह* – पॉजिटिव- घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी तैयारियों मैं व्यस्तता रहेगी। यह समय मानसिक शांति व संतोषदायक है। भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। फायदेमंद यात्रा हो सकती है। वैभव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- बच्चों का का मनोबल बना कर रखना जरूरी है। क्योंकि अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर वे लोग चिंतित रहेंगे। दोपहर बाद परिस्थितिया कुछ विपरीत होंगी, इसलिए इस समय को धैर्य व संयम से व्यतीत करना ज्यादा उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय क्षेत्र में आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। जिसकी वजह से काम की उत्पादन क्षमता बढ़ सकती है। इस समय माल की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
*कन्या राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन का उपाय……………*
*शुक्रवार को व्रत रखकर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता लक्ष्मी की तस्वीर रखें और रोली अक्षत आदि चीजों से पूजा करें और कमल का फूल भी अर्पित करें। इसके बाद घी के दीपक से आरती करें और श्रीसूक्त का पाठ करें*
पॉजिटिव- घर में व्यवस्था बनाए रखने तथा रखरखाव संबंधी काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप पूरे मनोयोग और उर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति की मुसीबत में उसका सहयोग करने से आत्मिक खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- बड़े हुए अनावश्यक खर्चे आपको परेशान करेंगे। कभी-कभी अकारण ही मन में भय और वहम जैसी स्थिति रहेगी। अपने इस व्यवहार पर मनन करना अति आवश्यक है। साथ ही कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक स्थल पर जरूर दे।
व्यवसाय- बिजनेस में उचित कार्य प्रणाली बनाए रखने के लिए कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था में सुधार लाएं। स्टाफ और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध रखें। स्टूडेंट्स और युवाओं को भी किसी नौकरी संबंधी विभागीय परीक्षा में मनोनुकूल परिणाम हासिल होंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार की खटास उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है। विशेष तौर पर अपने आहार पर ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
*तुला* – पॉजिटिव- इस समय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें, क्योंकि भावनाओं में आकर आप नुकसान कर सकते हैं। कोई प्रॉपर्टी संबंधी मसला हल होने की संभावना है। इसलिए प्रयासरत रहे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम भी हासिल होंगे।
नेगेटिव- बाहरी व्यक्तियों तथा दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती हैं। फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय बहुत अधिक ध्यान रखें। बिना किसी कारण के मन में कुछ उदासी जैसे भाव भी रहेगा। बेहतर होगा कि खुद को व्यस्त ही रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी भी तरह का रिस्क लेना नुकसानदायक हो सकता है। गैर जरूरी खर्चे बढ़ सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से कार्यभार बढ़ेगा।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां बढ़ेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
*वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन का उपाय…………….*
*शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर में शंख अर्पित करें और घी और मखाने का भोग लगाएं और शाम के समय केसरयुक्त खीर का भोग लगाएं*
पॉजिटिव- प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपकी समस्या हल हो सकती हैं। आज का दिन परिवार के साथ आराम और मौजमस्ती में व्यतीत होगा।घर के बदलाव संबंधी योजनाएं क्रिया रूप में परिणित हो सकती हैं।
नेगेटिव- आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से मन कुछ उदास रहेगा। अगर घर में किसी नवीन वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी करते समय उसकी क्वालिटी और अपने बजट का जरूर ध्यान रखें।
व्यवसाय- अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संपर्क स्थापित करके अपना काम पूरा करें। अकेले ही निर्णय लेने में कुछ दिक्कतें आएंगी। युवा अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। तरक्की भी हो सकती है।
लव- पारिवारिक संबंधों में किसी प्रकार की तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। घर के कामों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें।
स्वास्थ्य- गरिष्ठ तथा भारी खानपान की वजह से गैस व कब्ज की शिकायत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
*धनु* – पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। पैतृक संपत्ति या किसी भी प्रकार का विवाद आज किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का उचित समय है। किसी को पैसा उधार दिया है, तो आज वापसी भी हो सकती है।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान का ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की बुरी आदत अथवा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। वरना इन वजह से आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर कुछ दिक्कतें रहेंगे। ये स्थिति अस्थाई है, शीघ्र ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। लाभ के स्त्रोत बनेंगे परंतु मंद गति से। सरकारी सेवारत लोगों को अचानक ही कोई स्पेशल ड्यूटी के लिए आर्डर आ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव रहेगा। परंतु समय रहते आप उसे सुलझा भी लेंगे। प्रेम प्रसंग आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- आज शारीरिक रूप से कुछ थकान व अस्वस्थ महसूस करेंगे। इसमें आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9
*मकर* – पॉजिटिव- राजनीतिक संबंधों द्वारा पिछले काफी समय से कोई रुका हुआ मामला हल हो जाएगा। इस समय कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी किसी गतिविधि में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ले लेने से अत्यधिक थकान और परेशानी महसूस करेंगे। बेहतर होगा कि अपने काम को अन्य लोगों के साथ में बांट लें। पड़ोसियों अथवा संबंधियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहे।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। किसी कर्मचारी द्वारा नुकसान भी हो सकता है। परंतु इस समय धैर्य और विवेक से काम लेना उचित रहेगा। क्योंकि ज्यादा रोक-टोक करना समस्या को बढ़ाएगा। ऑफिस में कोई टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी।
लव- किसी अविवाहित व्यक्ति के विवाह संबंधी उचित रिश्ता आने से प्रसन्नता पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और टांगों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। व्यायाम करना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
*कुंभ* – पॉजिटिव- आज का दिन घर की सुख सुविधा संबंधी कार्य और जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में व्यतीत होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होने से सुकून और राहत रहेगी।
नेगेटिव- मकान या दुकान पर निर्माण आदि कार्य पर खर्चा अधिक हो सकता है, जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा जाएगा। इस समय अपना पूरा ध्यान आय के साधनों को बढ़ाने में लगाएं। किसी प्रिय मित्र की परेशानी की वजह से आप भी डिस्टर्ब हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कुछ लाभदायक योजनाएं बनेंगी तथा महत्वपूर्ण यात्राएं भी संपन्न हो सकती हैं। प्रयास करने पर रुकी हुई पेमेंट मिल जाएगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां प्राप्त होंगी जिनका निर्वहन करने में आपको परेशानी महसूस होगी।
लव- खास मित्रों से मुलाकात आपको खुशी प्रदान करेगी। पुरानी यादें ताजा होंगी। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव व शरीर में कहीं दर्द आदि की समस्या रहेगी। व्यायाम अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
*मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन का उपाय……………*
*शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनकर ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का कमलगट्टे की माला से 108 बार जप करें*
पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनेंगे तथा नई-नई जानकारियां भी हासिल होगी। किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें। व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट ना करें। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य करें।
व्यवसाय- कुछ चुनौतियां बनी रहेगी। बेहतर होगा कि किसी भी नए कार्य को शुरू करने की वजह वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान रखें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। वरना अकारण ही मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव में जाना सब को खुशी देगा। खास मित्र के साथ भी मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- अपने खानपान में देसी चीजों को जरूर शामिल करें। क्योंकि बदलते मौसम की वजह से खांसी, जुकाम की समस्या बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2


