• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नर्मदापुरम में अल्टो कार से शराब की तस्करी जखीरा सहित एक आरोपी आयुष तिवारी पुलिस गिरफ्त में,दो फरार,पुलिस द्वारा पकड़े गए अवैध शराब जखीरे के बाद आबकारी के जवाबदारो पर भी उठने लगे गंभीर सवाल..?

by Manish Gautam Chiefeditor
December 26, 2024
in नर्मदापुरम
0
नर्मदापुरम में अल्टो कार से शराब की तस्करी जखीरा सहित एक आरोपी आयुष तिवारी पुलिस गिरफ्त में,दो फरार,पुलिस द्वारा पकड़े गए अवैध शराब जखीरे के बाद आबकारी के जवाबदारो पर भी उठने लगे गंभीर सवाल..?
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा धार्मिक नगरी नर्मदापुरम में नर्मदा नदी के 5 किलो मीटर के क्षेत्र में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया हुआ है जिसके बाद से राजनीतिक रसूखदार हावी हो गई हैं। शराब का अवैध कारोबार मुख्यालय पर जोरो पर है जिसको लेकर पिछले दिनों जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा अवैध शराब पर कार्रवाई के सख्त निर्देश जिला प्रशासन को दिए हुए हैं। उसके बाद भी विभाग के जवाबदारों की लचर कार्य शैली के कारण देशी विदेशी शराब पर पुख्ता कार्यवाही नहीं हो पा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह द्वारा सिटी कोतवाली सहित देहात पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हुए हैं। इसी तारतम्य में मुखबिर से निरंतर मिल रही सूचना पर सिटी कोतवाली टीआई सौरभ पांडे व उनकी टीम के द्वारा 3 दिन के अथक प्रयासों के बाद बुधवार रात्रि अल्टो कार को सर्किट हाउस घाट रोड के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। इस दरमियान दो शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना का विवरण –

दिनांक 25.12.24 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि अवैध शराब से भरी हुई एक ग्रे रंग की कार सर्किट हाउस घाट तरफ आने वाली है, सूचना को गंभीरता से लेते हुये थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार स्थान पर नजर रखी गई, कुछ देर बाद एक ग्रे रंग की कार पुलिस को आती दिखी जिसे घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया । कार चालक ने पुलिस को देखकर कार को अंधेरे मे रोक दिया जिससे उक्त कार में बैठे हुये दो व्यक्ति कार से उतरकर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा उक्त कार की तलाशी ली गई जिसमे 16 पेटी अँग्रेजी शराब कीमती करीबन 1,69,000/- रु की होना पाया गया। कार चालक से उसका नाम, पता पूछा जिसने अपना नाम आयुष तिवारी पिता लेवेन्द्र तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी हर्बल पार्क नर्मदापुरम का होना बताया एवं उक्त शराब के संबंध मे बताया कि शिरीब गुरब एवं अस्सू पठान दोनों निवासी नर्मदापुरम द्वारा उक्त शराब नये साल पर बेचने के लिये ला रहे थे। कार से भागने वाले दो व्यक्ति भी शिरीष गुरब एवं अस्सू पठान ही है। पुलिस द्वारा मौके पर अवैध अँग्रेजी शराब 140 लीटर एवं ऑल्टो कार क्रमांक MP04ZQ5654 कुल कीमती लगभग 5,00,000/-रु को जप्त किया जाकर आरोपी 1. आयुष तिवारी 2. शिरीष गुरब एवं 3. अस्सू पठान के विरुद्ध धारा 34(2) आंबकारी अधिनियम का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी शिरीष गुरब एवं अस्सू पठान फरार है, जल्द ही गिरफ्तारी की जावेगी। ज्ञात हो कि शिरीष गुरब के विरुद्ध वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान भी धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी थी।

मुख्य भूमिका –

निरीक्षक सौरभ पांडे थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि. सुरेश चौहान, प्रआर. 435 वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रआर 582 अजय दीक्षित, प्रआर 118 विशाल भदौरिया, आर. 749 राजकुमार झपाटे, आर. 305 कपिल विश्वकर्मा, आर. 326 संगीत शर्मा एवं प्रआर. अरुण दुबे चालक।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पचमढ़ी महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ देखें VIDEO

पचमढ़ी महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ देखें VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.