रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 100’वीं जयंती के अवसर पर नर्मदापुरम नगर मंडल के बूथ क्रमांक 60 में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने जिला भाजपा कार्यालय में चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन के उपरांत सोशल मीडिया जिला संयोजक सुशासन दिवस मंडल कार्यक्रम प्रभारी गजेन्द्र चौहान ने बताया कि नपा अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव , कार्यक्रम जिला प्रभारी मुकेश मैना, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल बुंदेला, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता हंस राय , मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे जी, वीर बाल दिवस प्रभारी श्री चरणजीत सिंह, आईटी जिला संयोजक राहुल पटवा, जिला सह संयोजक राहुल ठाकुर, श्रीमती वंदना दुबे , महेंद्र यादव , रामू चौहान, ओम राय ने श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।