उमरियापान। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष देश के सर्वमान्य नेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की 100 जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। अटल जी के व्यक्तित्व कृतित्व के साथ उनके प्रधान मंत्री काल में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को साझा किया गया। बूथ अध्यक्ष ने कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेई भारत रत्न ही नहीं वे विश्वरत्न है। पचपेढ़ी ग्राम में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में अटल जी के योगदान और उनकी विचारधारा को गहराई से याद किया गया । कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष विवेक रिंकू मिश्रा, शैलेंद्र झारिया, महामंत्री वीरेंद्र मेहरा, पामू झारिया, सिक्कू बर्मन, बबू सोनी, गुड्डा झारिया, और आशिक झारिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अटल जी के जीवन और उनके विचारों को ग्रामीण जनता तक पहुँचाना और उन्हें प्रेरित करना था। सभा की शुरूआत अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद उनकी कविताओं का पाठ किया गया, जिसमें उनकी प्रसिद्ध पंक्ति, “एक सूर्यास्त है, पर हर उगते सूरज के साथ नई शुरूआत होती है” ने सभी को गहराई से प्रभावित किया। इस अवसर पर उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को भी साझा किया गया।