रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदा नगरी के जुझारू,कर्मठ एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद शर्मा की प्रथम कृति “उड़ गए दिवस पखेरू” को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा प्रथम कृति अनुदान योजना में चयनित किया गया है। इसके लिए साहित्य अकादमी द्वारा अनुदान भी दिया जाएगा। साहित्य अकादमी के निदेशक विकास दवे द्वारा जारी वर्ष 2023 और 24 की साहित्यकारों की सूची में उनका नाम शामिल है। ज्ञात रहे कि श्री शर्मा लंबे समय से लेखन कार्य में संलग्न हैं। उनकी यह प्रथम कृति है और यह ग्रामीण परिवेश और उसमें आए बदलाव पर आधारित है। इस कृति में बुजुर्गों के अनुभव, उनके ज्ञान सहित उस दौर के लोगों के जीवन में रचे-बसे प्रकृति प्रेम को समाहित किया गया है। कृति का प्रकाशन शीघ्र होगा। नर्मदापुरम शहर के पत्रकार श्री शर्मा की इस उपलब्धि से शहर में खुशी का माहौल है । इस अवसर पर उनके शुभचिंतक और पत्रकार साथियों ने प्रथम कृति के चयन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


