• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, August 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

जनसुनवाई में कुल 96 आवेदनो पर सुनवाई की गई,किसी ने मनमाना बिजली बिल देने तो किसी ने जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत जनसुनवाई में की,वही किसी ने वृद्धावस्था पेंशन न मिलने तो किसी ने ग्रेच्युटी का भुगतान न होने की शिकायत की….

by Manish Gautam Chiefeditor
December 24, 2024
in नर्मदापुरम
0
जनसुनवाई में कुल 96 आवेदनो पर सुनवाई की गई,किसी ने मनमाना बिजली बिल देने तो किसी ने जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत जनसुनवाई में की,वही किसी ने वृद्धावस्था पेंशन न मिलने तो किसी ने ग्रेच्युटी का भुगतान न होने की शिकायत की….
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। आम जनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए प्रति मंगलवार जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जहां कलेक्टर स्वयं शिकायती आवेदनों एवं समस्याओं का निराकरण करते हैं। इसी क्रम में आज आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर सोनिया मीना ने आवेदन पर सुनवाई की एवं सभी आवेदनों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बनखेड़ी के कंछेदी लाल विश्वकर्मा ने कलेक्टर सोनिया मीना के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनका परिवार 80 वर्ष से एक भूमि पर काबिज था और वहां पर कच्चा मकान बनाकर रह रहा था। लेकिन कुछ दिन पूर्व गांव के दबंग लोगों ने कच्चे मकान पर जबरन कब्जा कर लिया एवं जमीन हड़पने की नीयत से मकान को तोड़ दिया। कंछेदी लाल विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें उनकी जमीन दिलाई जाए। वही ग्राम महेंद्रवाडी तहसील माखन नगर के भागचंद साहू ने आवेदन देकर बताया कि उनके पास 5 एचपी का मोटर पंप है लेकिन विद्युत विभाग ने 10 एचपी का बिजली बिल थमा दिया है। श्री भागचंद साहू ने कहा कि वह एक लघु किसान है लेकिन विद्युत विभाग के द्वारा लगाए अधि भार बढ़ने से वह आर्थिक रूप से परेशान है। उक्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उनके प्रकरण की जांच कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

सेवानिवृत्त माली राधेश्याम चौरे ने बताया कि सेवानिवृत्ति के 1 वर्ष पश्चात भी उनकी ग्रैज्युटी का भुगतान नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि विगत 1 वर्ष से इलाज के लिए नागपुर एवं भोपाल जा रहे हैं जहां पैसे की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने ग्रेज्युटी का भुगतान शीघ्र दिलाने की मांग की। वही ग्राम कढैया तहसील माखन नगर के मानसिंह ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उन्हें दो माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली है। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही वृद्धावस्था पेंशन दिलाई जाएगी। जनसुनवाई में परमानंद अहिरवार ने जो राय खेड़ी रोड पिपरिया के निवासी हैं, उन्होंने बताया कि उनके स्वयं के प्लाट पर कब्जा कर लिया गया है। प्‍लाट पर कब्जा हटाने की मांग की गई है। पार्षद श्रीमती पूजा अर्पित मालवीय ने शिकायती आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि निर्माण से संबंधित फाइल गुम गई है और नगर पालिका दारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने फाइल अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम बमोरिया तहसील नर्मदा पुरम के रघुवर सिंह ने प्रस्तुत आवेदन में बताया कि उनकी बैहराखेड़ी में भूमि है, उन्होंने कहा कि भूमि पर पिता की मृत्यु के बाद केवल एक भाई का नाम चढ़ाया गया है, उन्होंने मांग की कि अन्य भाइयों के नाम भी भूमि पर दर्ज किया जाए। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को तत्‍संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

हासलपुर की श्रीमती रुक्मणी मीना ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके आने-जाने के रास्ते पर कतिपय लोगों द्वारा कालम खड़ा करके अब निर्माण किया जा रहा है। मना करने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है। रुक्मणी मीना ने रास्ता खुलवाने की मांग की। ग्राम खपड़िया तहसील सिवनी मालवा के बलवान सिंह यादव ने प्रस्तुत आवेदन में बताया कि उनके पीपल के वृक्ष तक के जाने का रास्ता कुछ लोगों द्वारा रोक दिया गया है। रास्ता बंद कर दिया गया है। इससे हमारे परिवार का निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि झूठे केस में फसाने की धमकी अलग दी जा रही है। उन्होंने पीपल के वृक्ष का पजेशन दिलाने की मांग की।

अफजल कॉलोनी नर्मदापुरम के रियाज खान ने प्रस्तुत आवेदन में बताया कि उन्होंने प्‍लाट रजिस्टर्ड करने के लिए नगद राशि का इकरारनामा अपने भाई के नाम से कराया था लेकिन अब उसे प्‍लाट की रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। उन्होंने प्‍लाट की रजिस्ट्री कराने की मांग की। ग्राम मंगवारी तहसील डोलरिया के पंकज दीवान ने बताया कि वे आंखों की जांच करने के लिए दुकान में गए थे, तब उनके थैली से अज्ञात व्यक्ति ने राशि निकाल ली। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात लोगों की फोटो दिख रही है। उन्होंने राशि दिलाने का अनुरोध किया। ग्राम देहरी तहसील इटारसी के प्रेम नारायण ने रियायती प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में रास्ता रोके जाने, भूमि पर अतिक्रमण करने, आर्थिक सहायता दिलाने, इलाज के लिए सहायता दिलाने, पढ़ाई में सहायता करने एवं नामांतरण करने, सीमांकन करने, अवैध कब्जा हटाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*ओवर लोड वाहन चलाने पर जुर्माना* यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला बाईपास

*ओवर लोड वाहन चलाने पर जुर्माना* यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला बाईपास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d