पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन कटनी के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया महोदय व अनुविभागीय अधिकारी के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ निरीक्षक रीतेश शर्मा की पुलिस टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिंग बालिका को किया दस्तयाब।
कार्यवाही का विवरण – घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 16/12/2024 को ग्राम देवराकला थाना विजयराघवगढ़ निवासी मंगूलाल कुशवाहा ने अपनी नाबालिंग बच्ची को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर उसके घर से कहीं बिना बताये ले जाने की रिपोर्ट करने पर अपराध क्रमांक 580/24 खण्ड 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला रजिस्टर्ड कर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर तत्काल नाबालिंग बालिका की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम तैयार की गई। निरीक्षक रीतेश शर्मा की पुलिस टीम ने लगातार भरसक प्रयास कर दिनांक 22/12/2024 को सफलता प्राप्त कर नाबालिंग बालिका की सकुशल दस्तयाबी कर नाबालिंग बालिका को सकुशल उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्यवाही में – निरीक्षक रीतेश शर्मा थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, उनि अश्विनी यादव, प्रधान आरक्षक अरविंद गर्ग, एन.आर.एस. आर.के. मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ✍


