• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज 22 दिसंबर आज रविवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

by Manish Gautam Chiefeditor
December 22, 2024
in ज्योतिष
0
आज 22 दिसंबर आज रविवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…..*

*मेष राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय………….*

*रविवार के दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद सूर्य चालीसा का पाठ करें। साथ ही माता का आशीर्वाद लें और चावल व दूध का दान भी करें*

पॉजिटिव- उपरोक्त उपाय करने से अनुकूल समय आ सकता है। इसका फायदा मिलेगा। हाथ आए काम को तुरंत पूरा करने की कोशिश करें। कामयाबी मिलेगी। अपने रूटीन में डिसिप्लिन रखेंगे और व्यवस्थित तरीके से काम भी करेंगे। भूमि, मकान से संबंधित चल रहा विवाद खत्म हो सकता है।
नेगेटिव- संभव हो तो आज किसी भी तरह की यात्रा न करें। गैर जरूरी खर्चों पर भी कंट्रोल करें। दूसरों से मदद की उम्मीद रखने की बजाय अपनी काबिलियत पर ही भरोसा रखें। दूसरों के मामले में दखल न दें, वरना मुसीबत बढ़ सकती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और साथियों की सलाह को महत्व दें। आपको समाधान मिलेगा। महिलाओं को करियर में सफलता मिलेगी। टीम वर्क के साथ जुटे रहने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
लव- परिवार वालों के बीच आपसी तालमेल से संबंध अधिक मधुर होंगे। घर का माहौल भी सुखद रहेगा।
स्वास्थ्य- थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है। मेडिटेशन और योगा से इसका इलाज हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

*वृषभ* – पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही चिंता से राहत मिलेगी। आपकी परेशानियों के निवारण में नजदीकी रिश्तेदारों की मदद मिलेगी। घर के रखरखाव या बदलाव संबंधी कोई काम हो सकता है।
नेगेटिव- ऑफिस के कुछ काम घर पर इस सप्ताह करना पड़ सकते हैं। तनाव न लें और दिन की शुरुआत में ही रूटीन सेट कर लें। युवाओं को मौजमस्ती में ध्यान देने की बजाय भविष्य को लेकर फोकस रहना जरूरी है।
व्यवसाय- आपकी उचित व्यवस्था और कोशिशों से बिजनेस का महौल शांतिपूर्ण रहेगा। बिजनेस में कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है। हालांकि, आपकी कार्यप्रणाली पर इसका नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं के लिए विशेष फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- शरीर में हल्की कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। लापरवाही न करें और तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

*मिथुन* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। जो लोग जल्दी टारगेट पूरे करना चाहते हैं, वो एक्टिव रहें। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला रुका हुआ है, तो उस पर ध्यान दें। सफलता के योग बन रहे हैं। किसी खास चीज की शॉपिंग भी हो सकती है।
नेगेटिव- जोखिम भरे काम और निवेश करने से बचें। काम में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। कोशिश करके समय पर ही अपने काम पूरे करें। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद हो सकता है, धैर्य रखने से जल्दी ही हल निकलेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में अपने ऑर्डर या काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। हार्डवेयर का बिजनेस करने वालों को आर्थिक फायदा हो सकता है। नए काम करने से पहले उसके बारे में पूरी स्टडी कर लें। काम आसानी से पूरे होंगे और फायदेमंद रहेंगे।
लव- दांपत्य संबंधों में तालमेल से घर में सुकून का माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात के मौके मिलेंगे।
स्वास्थ्य- माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। योग, व्यायाम पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

*कर्क राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय………………*

*रविवार की सुबह जल में गुड़हल का फूल मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें और पीपल के पेड़ के नीचे एक सरसों के तेल का चौमुखी दीपक भी जलाएं*

पॉजिटिव- उपरोक्त उपाय करने से अपनी किसी योजना पर काम करने के लिए अनुकूल समय रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी बात मानी जाएगी। परिवार वालों के साथ घर के मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श होगा और नतीजे भी निकलेंगे।
नेगेटिव- किसी दोस्त के साथ विवाद से आप विचलित हो सकते हैं। धन के मामले में भी नई नीतियां बनानी होंगी। अपनी जिम्मेदारियां को समझें और उन्हें पूरा करें। बड़े लोगों की कड़वी बातों से दुखी होने की बजाय सीख लें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था अच्छी रहेगी। मनचाहे तरीके से गतिविधियां व्यवस्थित हो जाएंगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम ध्यान से करें। गलती की वजह से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच सहयोग और सम्मान की भावना रहेगी। युवा अपने लव पार्टनर का साथ बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- थकान और बदन दर्द जैसी समस्या हो सकती है। योगा और व्यायाम के लिए भी थोड़ा समय जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

*सिंह राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय……………*

*रविवार को घर की पूजा अर्चना करने के बाद सुबह-शाम घर के मेन गेट के दोनों ओर देसी घी के दीपक जलाएं और तांबा, गेहूं, गुड़, केसर, खस-खस, घी आदि सूर्य से संबंधित चीजों का दान भी करें*

पॉजिटिव- उपरोक्त उपाय करने से पैतृक संपत्ति का कोई मामला चल रहा है, तो आपसी बातचीत से हल होने की संभावना है। कामकाजी महिलाएं घर परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभा लेंगी। सरकारी मामलों को पूरा करने में किसी अधिकारी से मदद मिलेगी।
नेगेटिव- बातचीत करते वक्त संतुलित और व्यवस्थित रहें। किसी के बहकावे में न आएं। भावनाओं में आकर कोई गलत फैसले ले सकते हैं। धोखा होने की भी आशंका है। स्टूडेंट्स को किसी खास विषय में दिक्कत हो सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन अपने काम की क्वालिटी बेहतर बनाने की जरूरत है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें और मौजूदा कामों पर ध्यान दें। लापरवाही से कुछ ऑर्डर कैंसिल भी हो सकते हैं।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों की मदद से आपका मनोबल बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए मौसम के हिसाब से खानपान और रूटीन रखें। नियमित योग या कसरत करने से मानसिक संतुष्टि के साथ शारीरिक रूप से फीट महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

*कन्या* – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय समस्या का हल निकालने की कोशिश करें। आप सफल भी होंगे। कोई पॉलिसी मैच्योर होने के कारण निवेश संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा।
नेगेटिव- फालतू बहसबाजी में समय खराब न करें। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान करवा सकते हैं। किसी बात को लेकर नकारात्मक विचार आ सकते हैं। धैर्य और संयम रखना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक स्थिति बेहतर होगी। निवेश संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने में समय लगाएं। भविष्य की योजनाओं पर पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में सहयोगी के साथ कुछ समस्या रह सकती है।
लव- व्यस्तता के बावजूद थोड़ा समय परिवार के साथ बीताएं। परिवार में किसी को गिफ्ट देने से खुशियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से परेशान लोग अपना ध्यान रखें। नियमित चेकअप करवाएं और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

*तुला* – पॉजिटिव- दिनभर व्यस्त रहेंगे। पूरी शिद्दत से उलझे मामले सुलझाने की कोशिश करेंगे। अपने काम गंभीरता और संजीदगी से पूरे करेंगे। आपके विनम्र स्वभाव से किसी रिश्तेदार के साथ चल रहे मनमुटाव आसानी से दूर हो जाएंगे।
नेगेटिव- किसी खास काम को लेकर मनचाहे नतीजे न मिल पाने से हिम्मत न हारें और मनोबल बनाकर रखें। कोर्ट-कचहरी संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण काम आज स्थगित ही रखें। कुछ समय धर्म-कर्म के मामलों में भी जरूर लगाएं।
व्यवसाय- बिजनेस में मनचाही सफलता के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। स्टाफ और कर्मचारियों की वजह से वर्तमान कार्यप्रणाली बेहतरीन तरीके से चलती रहेगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कामों में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को ज्यादा काम होने से तनाव रहेगा।
लव- दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। परिवार की व्यवस्था भी बेहतर होगी। प्रेम संबंध उजागर होने से परिवार में तनाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- काम के साथ अपनी सेहत और आराम का भी ध्यान रखें। इस समय आप कुछ कमजोरी और थकान महसूस कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

*वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय…………….*

*रविवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में सूर्यदेव को अर्घ्य दें और लाल चंदन लगाकर ही घर से बाहर निकलें। साथ ही कल नमक का सेवन भी ना करें*

पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में हिस्सेदारी जरूर दें। इससे आपकी छवि निखरेगी। नजदीकी संबंधी की मदद करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने में भी समय बीतेगा। ऐसा करके आपको खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- फालतू बातों में उलझने की बजाय उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश करें। इससे आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी। दिन के दूसरे पक्ष में चिंताजनक स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर फोकस करने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर साथ काम करने वालों के काम से सावधान रहें। किसी की गलती का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। बिजनेस बढ़ाने की जो योजनाएं बनाई हैं, उन्हें फलीभूत करने के लिए अच्छा समय है। रुके कामों में गति आएगी। यात्रा का भी योग बन रहा है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर नोंकझोंक हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के मौके मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य- बहुत मेहनत और भागदौड़ की वजह से थकान और बदन दर्द हो सकता है। भरपूर आराम लें और कुछ समय प्रकृति के करीब रहकर बीताएं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

*धनु* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। परिवार वालों के साथ घर के रखरखाव की योजनाएं बनेंगी। युवा लोग अपने भविष्य से संबंधित किसी काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। सफलता भी मिलेगी।
नेगेटिव- अपने हौसले और आत्मविश्वास में कमी न आने दें। बाहरी गतिविधियों में ध्यान देने की वजह से आपके निजी काम रूक सकते हैं। युवा अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर काम करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह-मशवरा जरूर करें। जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में मतभेद होने से दिक्कत आ सकती है। आपकी योजनाबद्ध कार्यप्रणाली आपकी समस्याओं का समाधान निकाल लेगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। टैक्स और लोन संबंधी मामलों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव में जाना सबको खुशी देगा। प्रेम संबंधों में तालमेल की कमी से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

*मकर राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय…………….*

*रविवार को तांबे के लोट से सूर्यदेव को अर्घ्य दें और अर्घ्य देते समय ॐ आदित्य नमः’ मंत्र का जप भी करें। साथ ही आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ भी करें*

पॉजिटिव- आर्थिक नजरिये से दिन अनुकूल है। उपरोक्त उपाय करने से प्रॉपर्टी से संबंधित बहुत अच्छी डील हो सकती है। संतान के करियर संबंधी समस्या को लेकर किसी खास इंसान से उचित सलाह और मदद मिलेगी। इससे आप राहत महसूस करेंगे। अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को अपनी गलतियों से सीख लेकर पढ़ाई के लिए मेहनत करनी होगी। दिन के दूसरे पक्ष में परेशानियां आ सकती हैं। अपनी महत्वपूर्ण चीजों को खुद ही संभालें। दूसरों पर निर्भर रहने से परेशानी हो सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में बदलाव संबंधी जो योजनाएं बनी हैं उन पर पूरा ध्यान दें। ये बदलाव आपके लिए नई उपलब्धियां लाएगा। कामकाज का बोझ भी बढ़ सकता है। ऑफिस में कोई समस्या आने पर अधिकारियों की मदद लें।
लव- पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर भरोसा रखना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। अपने स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है।
स्वास्थ्य- अतिरिक्त कार्यभार अपने ऊपर लेने से तनाव और थकान रहेगी। योग और मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

*कुंभ* – पॉजिटिव- इस समय अपनी वित्तीय योजनाओं के कामों पर ज्यादा ध्यान दें। ये आपके भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। किसी अधिकारी की मदद से प्रॉपर्टी का मामला सुलझ सकता है। कलात्मक कामों में दिलचस्पी बढ़ेगी।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य की समस्या सुलझाने में आपको समय देना पड़ सकता है। फालतू गतिविधियों में समय खराब न करें। किसी के साथ गलत लहजे में बातचीत करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अपनी हैसियत से ज्यादा उधार लेने से बचें।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी तरह की जल्दबाजी न करें। इस समय नया काम या योजना कामयाब नहीं हो पाएगी। छोटे-छोटे निवेश करना आपको फायदा दे सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोग किसी तरह का गैर कानूनी काम न करें।
लव- घर में शांति का माहौल रहेगा। मनोरंजन के प्रोग्राम बनेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- तनाव से दूर रहें। इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। मेडिटेशन में थोड़ा समय जरूर बीताएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

*मीन* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपके काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। परिवार में कोई समस्या चल रही है तो आपसी तालमेल से उसका हल निकल जाएगा। युवाओं को अपने भविष्य संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। पैसों के मामले में किसी पर आंख बंदकर भरोसा न करें। फिजूलखर्ची पर भी कटौती करें। स्टूडेंट्स अपने करियर पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस को लेकर कोई योजना बनाई हुई है, तो उस पर काम कर सकते हैं। अपने काम की क्वालिटी बेहतर बनाने की जरूरत है। पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। पारिवारिक माहौल भी सुखद हो जाएगा। प्रेम संबंध आपकी मान-हानि की वजह बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम में लापरवाही बिल्कुल न करें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
वायरल वीडियो जहां ARTO प्रीति पांडेय ने ओवर लोड ट्रक का चालान काटा तो गुस्साए दो दर्जन लोगो की भीड़ ने उनके ड्राइवर को सरकारी गाडी से घसीट लिया

वायरल वीडियो जहां ARTO प्रीति पांडेय ने ओवर लोड ट्रक का चालान काटा तो गुस्साए दो दर्जन लोगो की भीड़ ने उनके ड्राइवर को सरकारी गाडी से घसीट लिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d