*विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे*
जबलपुर। थाना ग्वारीघाट पुलिस ने मादक पदार्थ गांजे के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर 5 किलो 128 ग्राम गांजा जब्त किया। इस गांजे की कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है। थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिद्धघाट क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर जा रहा है। पुलिस ने क्षेत्र में दबिश दी और एक व्यक्ति को सफेद प्लास्टिक की पन्नी लेकर भागते हुए देखा। आरोपी ने पुलिस को देखकर मंदिर की दीवार के पास छिपने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान खेमचंद अहिरवार (46 वर्ष), निवासी पटेल मोहल्ला, बादशाह हलवाई मंदिर, ग्वारीघाट के रूप में हुई। उसकी पन्नी में अवैध गांजा रखा हुआ था। गांजे की तौल करने पर 5 किलो 128 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और गांजा की आपूर्ति के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है।