सिलौंडी: सिलौंडी के समीपवर्ती ग्राम पंचायत में नेगाईं में आयोजित जनकल्याण शिविर में 124 आवेदन आए । सरपंच रुग्गो बाई ,उपसरपंच बलराम बागरी ,पूर्व सरपंच गणेश साहू ,सचिव राजभान दुबे ,सह सचिव भालचंद्र दुबे के महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । शिविर में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों को जन हितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई । नायब तहसीलदार दिनेश आसाठी ने शिविर में आकर हितग्राही से चर्चा की और व्यवस्था पर निरीक्षण किया । बाल विकास की परियोजना अधिकारी आरती यादव , जनशिक्षक संतोष बर्मन,शिविर प्रभारी सुधीर विद,सुशील साहू ,विजय राय सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रहे ।


