रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम।आम आदमी पार्टी नर्मदापुरम के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया एवं इस्तीफे की मांग की गई । जिला संयुक्त सचिव कासिम अली ने बताया कि
पिछले दिनों संसद भवन में देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न, संविधान निर्माता, बाबासाहब भीमराव अंबेडकर के लिये आपत्तिजनक बयान दिया गया। जिससे आम आदमी पार्टी अपने आदर्श के अपमान से आहत हुई है, उक्त घटना के विरोध में नर्मदापुरम के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के मुख्य चौंक मीनाक्षी चौराह पर पुतला दहन किया एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गृहमंत्री से इस्तीफे की माँग की गई । इस विरोध प्रदर्शन में आरटीआई विंग जिला अध्यक्ष सीतासरन पांडे, जिला अध्यक्ष लीगल विंग एड. प्रदीप मालवीय, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कहार , जिला उपाध्यक्ष नानक राम पटेल, आरएन गुप्ता, जिला संयुक्त सचिव कासिम अली, धनीराम गौर , कमलेश कुमार गढ़वाल, सुमेर सिंह प्रजापति, पूरनलाल यादव, दीपक गोस्वामी, अमोद ठाकुर, सचिन ठाकुर, प्रेम मोर्या, अशोक लोखंडे, राजा विक्रम, दिलीप ठोके, रमेश वनोरिया, अभय राम दामड़े, आकाश चंद्रवंशी, बबलू प्रजापति, प्रदीप सायलवार, जीतू यादव, संजय जैन, एड चक्रेश दूबे, देवेंद्र यादव, निक्की पटवा सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।


