देखे किन क्षेत्र की
कटनी – ऊर्जा विभाग के अधीक्षण अभियंता संचा-संघा नें आम नागरिकों को सूचित किया है कि रविवार 22 दिसंबर को कटनी शहर क्षेत्र के 33 के. व्ही चाका, पहरूआ एवं एनकेजे फीडर की लाइनों का संधारण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। जिसके अंतर्गत 33/11 के. व्ही मित्तल नगर उपकेंद्र से निकलने वाले 11 के.व्ही मित्तल नगर-1, मित्तल नगर-2 फीडर एवं 33/11 के.व्ही उपकेंद्र गणेश चौक उपकेंद्र से निकलने वाले 11 के. व्ही सिटी 8, सिटी-9, सिटी 10 फीडर एवं 33/11 के. व्ही माधवनगर उपकेंद्र से निकलने वाले 11 के. व्ही माधवनगर, मानसरोवर, अमीरगंज, एवं 33/11 के.व्ही उपकेंद्र एनकेजे से निकलने वाले 11 के. व्ही खिरहनी, एनकेजे, गायत्रीनगर फीडरों के अंतर्गत क्षेत्रों से जुड़े सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति रविवर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। संधारण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यकतानुसार कटौती की समयावधि घटाई अथवा बढ़ाई जा सकती है।
*प्रभावित क्षेत्र*
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि लाइनों के संधारण कार्य की वजह से उच्चदाब कनेक्शन रेलवे, एनकेजे रेलवे कालोनी, लोको शेड, शासकीय हास्पीटल, मित्तल नगर, सांई मंदिर के पीछे, पन्ना मोड, कुठला, पुरैना, शिवाजी नगर, अहमद नगर, रचना नगर, डीएवी, संतनगर, आधारकाप, बरही रोड, स्टेशन रोड, कमानिया गेट, गर्ग चौराहा, झंडा बाजार, गोलबाजार, घंटाघर, मिशनचौक, सिविल लाइन्स, चांडक चौक, नई बस्ती, कचहरी चौक, समदडिया कालोनी, पीडब्ल्यूडी कालोनी, हास्पीटल लाइन, बंगला लाइन, माधवनगर, मानसरोवर, संजय नगर, जैन कालोनी, एनकेजे मार्केट, मंगल नगर, मूंगाबाई कालोनी, गायत्रीनगर, खिरहनी फाटक, शास्त्री कालोनी, रबर फेक्टरी, दुबे कालोनी, तिलक कालेज दुर्गा चौक के समस्त उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


