• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

सारिका ने पर्यटकों को बिना चले कराई पृथ्‍वी की परिक्रमा सारिका के प्रयोग में पर्यटक चले नहीं,फिर भी माप ली पृथ्‍वी की परिधि मढ़ई में पर्यटन के साथ प्रयोग करवाये सारिका ने पर्यटकों ने पृथ्‍वी की परिधि मापकर किया पर्यटन पर्यटन में प्रयोग – बिना चले मापी पृथ्‍वी की परिधि सबसे छोटे दिन की खगोलीय घटना पर सारिका का पर्यटन में प्रयोग

by Manish Gautam Chiefeditor
December 21, 2024
in नर्मदापुरम
0
सारिका ने पर्यटकों को बिना चले कराई पृथ्‍वी की परिक्रमा  सारिका के प्रयोग में पर्यटक चले नहीं,फिर भी माप ली पृथ्‍वी की परिधि  मढ़ई में पर्यटन के साथ प्रयोग करवाये सारिका ने  पर्यटकों ने पृथ्‍वी की परिधि मापकर किया पर्यटन  पर्यटन में प्रयोग – बिना चले मापी पृथ्‍वी की परिधि  सबसे छोटे दिन की खगोलीय घटना पर सारिका का पर्यटन में प्रयोग
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

आये तो थे टाईगर एवं अन्‍य वन्‍य प्राणियों से साक्षात्‍कार करने लेकिन अपनी जंगल सफारी करने के बाद पर्यटकों ने अपनी होटल के प्रांगण में एक स्‍थान पर ही रहकर पृथ्‍वी की परिधि की लंबाई माप ली । नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू द्वारा मध्‍यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्‍थल मढ़ई रिवरसाईड लॉज प्रांगण में आयोजित प्रयोग में देश के विभिन्‍न राज्‍यों से पर्यटकों ने पृथ्वी की परिधि मापने के लिए 23 सौ साल पहले ग्रीक एस्ट्रोनॉमर इरेटोस्थेनीज के प्रयोग का इस्तेमाल किया । इससे पृथ्वी की परिधि का मान 40, 696 किमी ज्ञात किया। जो कि वास्‍तविक मान 40,075 किमी के काफी करीब था ।

सारिका द्वारा आयोजित प्रयोग में सुबह 11:30 बजे 4 फीट के पाईप को सीधा खड़ा करके उसकी बनने वाली छाया की लंबाई को हर 5 मिनिट बाद मापा । 12:20 पर बनी सबसे छोटी छाया के कोण को चांदे की मदद से मापा गया । इस कोण और मकर रेखा से मढ़ई की दूरी के अनुपात की 360 डिग्री कोण तथा पृथ्‍वी की परिधि से तुलना की।

सारिका ने बताया कि आज विटर सोलिस्टिस की खगोलीय घटना के दिन मकर रेखा पर सूर्य की किरणें ठीक लंबवत पड़ रहीं थी। तो वहां से 5087 किमी की एयर डिस्टेंस पर जब मढ़ई में पाईप की छाया मापी गई तो कोण का मान लगभग 45 डिग्री मिला। इस कोण और मकर रेखा की दूरी के अनुपात की गणना से बिना कदम बढ़ाये पर्यटकों ने पृथ्‍वी की परिधि की गणना की । पर्यटकों ने प्रयोग से जाना कि अगर पृथ्‍वी की परिक्रमा करने का पर्यटन करना हो तो चलना होगा 40000 किमी से कुछ अधिक ।

– सारिका घारू@GharuSarika

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
डीईओ ने प्राचार्यों को अपार आईडी जनरेट कार्य में तेजी लाने और वीर बाल दिवस मनाने के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

डीईओ ने प्राचार्यों को अपार आईडी जनरेट कार्य में तेजी लाने और वीर बाल दिवस मनाने के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d