जेपीवी डीएवी विद्यालय में आज भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के उपलक्ष में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें कक्षा छठी से दसवीं तक के बच्चों ने भाग लिया ।
गणित शिक्षकों में मृत्युंजय मिश्रा, नीलांजना गोस्वामी, रंजन अग्रवाल, आशुतोष मिश्रा, मनु गौतम, नीतू ग्रोवर एवं उमामा खान ने क्विज प्रतियोगिता के आयोजन एवं संचालन में सहयोग प्रदान किया।
यह प्रतियोगिता विद्यालय के चार सदनों में प्रत्येक सदन से पांच पांच बच्चों को लेकर हुई ।
जिसमें गणित विषय का महत्व बताते हुए गणित शिक्षक मृत्युंजय मिश्रा ने प्रतियोगिता का आरंभ किया ।
जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए और बच्चों ने उसमें बढ़-चढ़कर उत्साह पूर्वक भाग लिया। क्विज की समाप्ति के बाद वरिष्ठ शिक्षक समीर दास ने परिणामों की घोषणा की। जिसमें दयानंद हाउस विजेता रहा एवं अन्य तीन हाउस टाई हुए। मंच संचालन कक्षा ग्यारहवीं के बच्चों ने किया, विजेता सदन दयानंद हाउस से अनन्य जार सातवीं, अद्विक खरे छठी , तन्वी पटेल आठवीं, ईशान उपाध्याय नवमी एवं अद्विक गुप्ता कक्षा दसवीं के प्रतिभागी रहे ।
विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिंहा जी ने राष्ट्रीय गणित दिवस की सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं एवं विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।


