कालापीपल(बबलू जायसवाल) 20 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश के परिपालन में आज परिवहन विभाग द्वारा शुजालपुर एवं कालापीपल क्षेत्र में स्कूली वाहन बस,मैजिक,ऑटो एवं अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की कार्यवाही की गई।जिला परिवहन अधिकारी राकेश भूरिया ने बताया कि चेकिंग के दौरान वाहनों के परमिट,फिटनेस,बीमा,फायर फाइटर फर्स्ट एड बॉक्स आदि चेक किए गए। 7 वाहनों को जप्त किया जाकर पुलिस थाना की अभीरक्षा में रखा गया और वाहनों से 18000 रूपये शमन शुल्क राशि वसूल की गई।


