कटनी (20 दिसंबर) – मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर शुक्रवार को पांच जनपद पंचायतों की नौ ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित हुए । शासकीय योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों से आवेदन लिये जाकर उन्हें लाभान्वित करने की कार्यवाही की गई। शुक्रवार को जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत मसंधा और देवरी, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत कचनारी व खमरिया, जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत भनपुरा-1 व भनपुरा -2 तथा जनपद पंचायत रीठी की ग्राम पंचायत बड़गांव सहित जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत झिरिया और हरदुआकलां में शिविर का आयोजन किया जाकर नागरिकों से शासकीय योजनाओं के आवेदन लिये जाकर पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया । राज्य शासन के निर्देशानुसार केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित चिन्हित योजनाओं में से प्रत्येक पात्र हितग्राही को लाभान्वित करने के लिए 11 दिसंबर 2024 से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान जिले में प्रारंभ किया गया है, जो आगामी 26 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जायेगा। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी अनुविभागों की ग्राम पंचायतों में कैलेंडर के अनुसार निर्धारित अलग – अलग तिथियों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों से शिविरों में उपस्थित होकर पात्रता के अनुसार आवेदकों के प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक एवं त्वरित करवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि एक भी पात्र हितग्राही पात्रता के अनुसार लाभ से वंचित न रहे, नहीं छूटे इसकी निगरानी सतत रूप से की जाए।


