कटनी।मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत नगर निगम सीमांतर्गत आज दिनांक 20 दिसंबर को सिंधी स्कूल में आयोजित जनकल्याण शिविर का निगमायुक्त नीलेश दुबे ने निरीक्षण किया।श्री दुबे ने भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाने हेतु शिविर प्रभारी और संपर्क दल को शिविरों का सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित आयोजन करने के निर्देश दिये साथ ही प्राप्त आवेदन को प्राथमिकता से निराकरण किए जाने हेतु भी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है।


