मेरठ में शिव महापुराण कथा में भीड़ हुई बेकाबू,
मेरठ में शिव महापुराण कथा सुनने आई भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई. ये कथा पंडित प्रदीप मिश्रा कर रहे थे .बताया जा रहा है कि कथा सुनने के लिए काफी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, जिसके बाद कुछ लोगों में पंडाल में एंट्री को लेकर कहासुनी हो गई. इसकी वजह से भगदड़ मच गई. इस दौरान कुछ महिलाओं को चोट आई है.


