पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के नेतृत्व मे डीएसपी हेडक्वाटर उमराव सिंह, डीएसबी प्रभारी निरीक्षक बी.बी. सिंह एवं उनि किशोर कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी थाना बड़वारा द्वारा साइबर एवं ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संक्षिप्त विवरण-
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा लगातार क्षेत्र मे साइबर एवं ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे दिनांक 19.12.2024 को मानव जीवन विकास समिति प्रशिक्षण केन्द्र बिजौरी (मझगवां) मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. श्री संतोष डेहरिया के नेतृत्व मे साइबर एवं यातायात जागरूकता अभियान IIT आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत मानव जीवन विकास समिति के करीब 50 सदस्यों को साइबर विशेषज्ञ के माध्यम से साइबर फ्रॉड के संबंध मे स्क्रीन प्रोजेक्शन के माध्यम से फ्रॉड से सतर्क रहने के संबंध मे अवगत कराया गया एवं साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने संबंधित पंपलेट्स एवं किताबों को वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित सभी सदस्यों को यातायात के नियमो का पालन करने संबंधी आवश्यक समझाइस दी गई एवं समाज मे नियमो का पालन करने हेतु प्रचार प्रसार करने की अपील की गई ।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. श्री संतोष डेहरिया, डी.एस.बी.प्रभारी निरी.बी. बी. सिंह, थाना प्रभारी बड़वारा किशोर कुमार द्विवेदी, आर0 सतेन्द्र सिंह साइबर सेल कटनी उपस्थित रहे ।


