MPNEWSCAST
सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लाने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ श्री संतोष डेहरिया व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ श्री केपी सिंह के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बरही श्री शैलेंद्र यादव के आदेश अनुसार चौकी प्रभारी खितौली उपनिरीक्षक के के पटेल एवं पुलिस टीम द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत यातायात के नियमों का पालन एवं सुरक्षित वाहन चलाने हेतु लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है वाहन चेकिंग दौरान ट्रक क्रमांक एमपी16H 0382 का चालक शराब के नशे में ट्रक चलाते हुए पाया गया। वाहन चालक कम्मू उर्फ कमलेश के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत चालानी कार्रवाई कर इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय बरही पेश किया गया था जो माननीय न्यायालय द्वारा ट्रक चालक पर 10000 रू का जुर्माना लगाया गया संपूर्ण कार्यवाही में उपरीक्षक के के पटेल प्रधान आरक्षक सीताराम,आरक्षक आशीष पटेल सैनिक मोहन यादव सैनिक बृजेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही


