• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

आजादी के 78 वर्ष बाद पहली बार पिपरिया तहसील के चौका ग्राम में कलेक्टर पहुंची,लगाई ग्राम चौपाल,कलेक्टर ने ग्राम चौका से मुख्य सड़क को जोड़ने वाली रोड की कनेक्टिविटी बढ़ाने के दिए निर्देश…

by Manish Gautam Chiefeditor
December 15, 2024
in नर्मदापुरम
0
आजादी के 78 वर्ष बाद पहली बार पिपरिया तहसील के चौका ग्राम में कलेक्टर पहुंची,लगाई ग्राम चौपाल,कलेक्टर ने ग्राम चौका से मुख्य सड़क को जोड़ने वाली रोड की कनेक्टिविटी बढ़ाने के दिए निर्देश…
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। पिपरिया तहसील के ग्राम चौका में रविवार को ग्रामीणों ने अपने बीच कलेक्टर सोनिया मीना को पाया। आजादी के 78 वर्ष बीत चुके लेकिन आज तक ग्राम चौका में किसी भी कलेक्टर ने आमद नहीं दी थी। यह पहला अवसर था जब ग्राम चौका में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। ग्राम में चौपाल लगाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, उपार्जन की स्थिति जानी। राशन दुकान से मिलने वाले राशन की स्थिति, आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, विधवा पेंशन आदि की जानकारी ग्रामीणों से ली। ग्राम चौका के ग्रामीणों ने कलेक्टर का स्वागत और अभिनंदन किया और कहां की उन्होंने अपने जीवन में पहली बार अपने गांव में कलेक्टर को देखा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत कराया। ग्राम चौका के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शिक्षा की स्थिति अच्छी है, गांव के ही शिक्षक जमुना प्रसाद मेहरा शाला में पदस्थ हैं और यहीं रहकर बच्चों को पढ़ाते हैं। कलेक्टर ने शिक्षक की सराहना की। चौका गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव की एक ही मुख्य समस्या है कि गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क बारिश और डोकरीखेड़ा जलाशय के ओवरफ्लो होने के कारण कट जाती है। जिससे गांव वासियों का संपर्क बाकी गांव से टूट जाता है। अगर रोड कनेक्टिविटी ठीक हो जाए तो उनके लिए बेहतर स्थिति होगी। कलेक्टर ने तत्काल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास परियोजना के अधिकारियों को निर्देश दिए की मुख्य संपर्क सड़क को सर्वे और कार्य योजना में शामिल कर शासन को भेजा जाए। ग्राम चौपाल के दौरान 10 वर्षीय बालिका अंशिका पिता रमेश मेहरा ने कलेक्टर को बताया कि वह आगे पढ़ लिखकर पुलिस विभाग में जाना चाहते हैं। कलेक्टर ने बच्ची को प्रोत्साहित किया कि वह मन लगाकर पढ़ाई करें और जीवन में आगे बढ़े और शुभकामनाएँ दी। ग्राम चौपाल के दौरान पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी विधायक को अपनी समस्या से अवगत कराया। विधायक ने सभी समस्याओं का यथाचित निराकरण करने का आश्वासन दिया। चौका ग्राम के ग्रामीणों ने कलेक्टर से मंगल भवन और मिनी आंगनवाड़ी की मांग की। और कहां की गांव में कोई भी मांगलिक कार्य कई मांगलिक कार्य होते हैं ऐसे में मंगल भवन की एवं बच्चों के लिए आंगनवाड़ी की सख्त आवश्यकता है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि ग्राम चौका की जनसंख्या लगभग 125 है इस गांव में मात्र एक प्राथमिक शाला है और 25 से 30 परिवार निवास करते हैं। कलेक्टर ने ग्राम चौका में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने एवं होमस्टे बनाने की स्थिति का जायजा लिया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नगर पालिका कर्मचारी आर्थिक संकट के कारण आंसुओ के दिये जला रहे: मजदूर संघ का आरोप

नगर पालिका कर्मचारी आर्थिक संकट के कारण आंसुओ के दिये जला रहे: मजदूर संघ का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d