कालापीपल(बबलू जायसवाल)कालापीपल नगर अन्नपूर्णा मंदिर पर अन्नपूर्णा जयंती हर साल मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है।ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां अन्नपूर्णा का अवतरण हुआ था,अन्नपूर्णा जयंती का दिन मां अन्नपूर्णा को समर्पित होता है,इस दिन हम विधि-विधान से मां अन्नपूर्णा की पूजा करते हैं और उनसे घर में बरकत बनी रहने का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।अन्नपूर्णा जयंती हर साल मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है।कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं, जिससे की मां अन्नपूर्णा उनसे प्रसन्न हों और उनके आशीर्वाद से साधक के धन और अन्न का भंडार सदैव भरा रहे।पंडित कृष्ण शर्मा द्वारा बताया गया कि जिन लोगों के यहां संतान नहीं होती है।वहां मन्नत मांग कर संतान प्राप्त करते हैं।संतान प्राप्ति के बाद भक्ति मां के दरबार में आकर नगर भंडारा करता है और यह परंपरा 50 वर्षों से चली आ रही है।


