रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम की जनपद पंचायत केसला की ग्राम पंचायत चादकिया के झीलपुरा टोले के ग्रामीणों को अब पानी की समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने झीलपुरा टोले में एक नवीन हैंडपंप का खनन कराया है जिससे अब ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की प्राप्ति हो रही है। उल्लेखनीय है की झीलपुरा टोले के ग्रामीणों ने गत मंगलवार को पानी की समस्या से परेशान होकर कलेक्टर सोनिया मीना की जनसुनवाई में पहुंचकर जनसुनवाई में आवेदन दिया था कि ग्रामीण पानी ना होने के चलते दूर-दूर से पानी लाने की समस्या से परेशान है। झीलपुरा में कोई हैंडपंप या पानी का कोई अन्य स्त्रोत ना होने के कारण साथ ही पानी ना होने से ग्राम वासियों के कई कार्य नहीं हो पा रहे हैं। लोग परेशान हैं। उपरोक्त आवेदन को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को झीलपुरा में हैंडपंप खनन कर झीलपुरा के निवासियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। हैंडपंप खनन की स्वीकृति प्राप्त होते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग ने झीलपुरा में एक नया हैंडपंप खनन करवाया जिससे अब ग्राम वासियों की पानी की समस्या का स्थाई समाधान हो गया है एवं उन्हें निरंतर शुद्ध पेयजल की प्राप्ति हो रही है। ग्रामीणों ने कलेक्टर सोनिया मीना को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उल्लेखनीय है की जनसुनवाई में निरंतर विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है।


