रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । प्रबंधक शहर जोन-1 म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. नर्मदापुरम ने बताया कि 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक 11 केव्ही लाईन का मेंटेनेंस किया जाना है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत अपवर्ती बंद रहेगी।
बताया गया कि 15 दिसम्बर को प्रात: 11:00 से दोपहर 01:00 बजे तक आनंद नगर सबस्टेशन के क्षेत्र अंगर्तत विक्रम नगर, हनुमान नगर, न्यू हनुमान नगर, राघव नगर, अभिषेक नगर, राधे हाइट, राम नगर, चंदन नगर, गोपालकुंज, मारुति नगर, आर्शीवाद नगर, आशुतोष नगर, बंजारा टाउन, ग्लोबल ग्रीन आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इसी तरह 16 दिसम्बर को प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक हिलव्यूहोम सबस्टेशन के क्षेत्र अंतर्गत साईं हेवन सिटी, हिल व्यू होम, डबल फाटक, शोभा रेसीडेंसी आदि अन्य संबंधित क्षेत्र तथा 17 दिसम्बर को प्रात 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक मंगलवारा सबस्टेशन क्षेत्र अंतर्गत जुमेराती, काली मंदिर, राजा मोहल्ला, बी.टी.आई., भीलपुरा, बसंत टाकीज, कोरी मोहल्ला, गुरुकुल एवं अन्य संबंधित क्षेत्र तथा 18 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक बालागंज सबस्टेशन अंतर्गत फूटा कुआं, राठौर मार्ग, बालागंज, रवि शंकर मार्केट, लेंडिया मैदान एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।


