कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से मदिरा का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री आर के बघेल ने बताया कि विशेष अभियान के तहत गुरुवार को आबकारी विभाग की टीम द्वारा आबकारी वृत्त बहोरीबंद में दबिश दी जाकर ग्राम हरदुआ, रैपुरा, कैमोरी हार, में दबिश दी जाकर अवैध रूप से मदिरा का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 115 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1825 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर जब्त किया जाकर महुआ लाहन का सैंपल मौके पर ही नष्ट करने की कार्यवाही की गई। जब्त की मदिरा एवं लाहन की अनुमानित राशि लगभग 2 लाख रुपये है। उक्त कार्यवाही के दौरान आरोपियों के विरुद्ध कुल 8 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किए गए ।दबिश की कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक केशव प्रसाद उईके, मोना दुबे, एस.डी. सिंह, कृष्ण कुमार पटेल, आबकारी आरक्षक चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी सम्मिलित रहे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध मदिरा के संग्रहण परिवहन विक्रय निर्माण रोकथाम हेतु जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी


