एक्सीडेंट का खतरनाक CCTV.. वायरल
यूपी के बागपत में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. हाईवे पर निवाड़ा गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने घोड़ा बग्घी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार से टकराने के बाद घोड़ा हवा में उछलकर दूर जाकर गिरा. हादसे में घोड़ा बग्गी और कार सवार आधा दर्जन के करीब महिला और पुरुष घायल हुए हैं. सड़क हादसे में कार के परख़च्चे उड़ गए.


