रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम/इटारसी। क्षेत्रीय सांसद दर्शनसिंह चौधरी से इटारसी क्रिकेट संघ का प्रतिनिधि मंडल रेस्ट हाउस इटारसी में मिला और उन्हें इटारसी क्रिकेट संघ की गतिविधियों व आगामी लेदल बॉल टूर्नामेंट के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अध्यक्ष सत्येंद्रपाल सिंह जग्गी, सचिव अमित जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे। यहां प्रतिनिधि मंडल ने सांसद श्री सिंह से इटारसी में क्रिकेट स्टेडियम बनवाने की मांग की। जिसे सांसद सिंह ने बहुत अच्छा प्रयास बताया। कहा कि वे इसके लिए प्रयास करेंगे। प्रतिनिधि मंडल ने इन्हें सूरजगंज एफसीआई,अठारह बंगला रेलवे की जमीन खेल स्टेडियम के लिए उपयुक्त बताई। इसके साथ ही कहा कि सांसद श्री चौधरी जहां भी क्रिकेट ग्राउंड के लिए जगह उपलब्ध कराकर स्टेडियम निर्माण कराएंगे वह उन्हें मंजूर होगा। अवगत हो कि इटारसी को क्रिकेट और हॉकी की नर्सरी कहा जाता है। यहां पर हॉकी खिलाड़ियों के लिए तो मैदान है परंतु वर्षों से क्रिकेट के खेल की लोकप्रियता के बावजूद यहां पर बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ी है परंतु उनके लिए आज तक क्रिकेट का ग्राउंड उपलब्ध नहीं हो सका है। अब इटारसी क्रिकेट संघ के गठन के बाद क्रिकेट के बेहतर खिलाड़ी देश और प्रदेश को मिले, उसके लिए अब क्रिकेट की नर्सरी इटारसी में ग्राउंड की महत्ती आवश्यकता देखी जा रही है। अवगत हो कि नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर एमपीसीए द्वारा क्रिकेट ग्राउंड जमीन खरीद कर तैयार कराया गया है। जहां पर निरंतर क्रिकेट की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।


