• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, October 31, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का जत्था हुआ द्वारका के लिए रवाना विधायक श्री जायसवाल, कलेक्टर श्री यादव व निगमाध्यक्ष ने किया तीर्थयात्रियों का आत्मीय स्वागत

by Manish Gautam Chiefeditor
December 7, 2024
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के अंतर्गत भक्तिमय वातावरण में बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों का जत्था शनिवार को मुड़वारा स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा द्वारका के लिए रवाना हुई। इस मौके पर  विधायक मुड़वारा श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक नें रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रा पर जा रहे यात्रियों का तिलकवंदन कर माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया और तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर विधायक, कलेक्टर व निगमाध्यक्ष नें तीर्थ यात्रियों को द्वारका तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया।

जिले का मुड़वारा स्टेशन आज द्वारका जानें वाले तीर्थयात्रियों और उन्हे तीर्थ यात्रा में भेजनें के लिए पहुंचे परिजनों से पूरा स्टेशन परिसर धर्म, आस्था, श्रद्धा के सैलाब से भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। यहां पहुंचे सभी 200 तीर्थयात्रियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। उनके लिए जलपान के माकूल इंतजाम किये गए थे। यहां तीर्थयात्रियों को फ्रूटी, रोटी, स्नैक्स, चावल, दाल, सलाद, सब्जी, मीठा और पानी की बोतल दी गई। पूरी यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों के चाय, नाश्ता से लेकर भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है।

            डिप्टी कलेक्टर एवं तीर्थ यात्रा योजना के प्रभारी विवेक गुप्ता ने बताया कि जिले के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन में सशस्त्र पुलिस बल की एक चार की गार्ड भी भेजी गई है। इसके अलावा किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति के मद्देनजर चिकित्सक डॉ शुभम नामदेव जिला चिकित्सालय कटनी सहित एक पैरामेडिकल स्टाफ मेल नर्सिंग आफिसर पुष्पेंद्र परमार को भेजा गया है। इसके अलावा समूची व्यवस्था के पर्यवेक्षक के दायित्व के लिए सहायक अधीक्षक भू-

अभिलेख चन्द्रभान सिंह को पर्यवेक्षक और इनके सहयोग के लिए तीन अनुरक्षक भी तीर्थयात्रियों के सहयोग के लिए गए है। ये सभी विभिन्न तीर्थ स्थानों में तीर्थ यात्रियों के ठहरने घूमने- फिरने और भोजन -नाश्ता आदि की व्यवस्था भी देखेंगे।

            उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन के माध्यम से जिले के 200 बुजुर्ग तीर्थ यात्रा द्वारका के लिये रवाना हुए। यात्रियों का सभी खर्च राज्य शासन वहन करेगी। यात्रियों ने इस यात्रा के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद दिया है।

            तीर्थयात्रियों की रवानगी के दौरान स्टेशन परिसर में डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता, एस.डीएम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार बी.के.मिश्रा, नगर निगम राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित तीर्थयात्रियों के परिजनों की मौजूदगी रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

जनसंपर्क विभाग द्वारा नर्मदापुरम में एकदिवसीय सोशल मीडिया कार्यशाला का किया गया आयोजन,विषय विशेषज्ञों द्वारा सोशल मीडिया के बारे में दी गई जानकारी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.