• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

होटल अमलतास का संचालन सिर्फ महिलाओं द्वारा किया जाना मध्यप्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री डॉ.यादव…..

by Manish Gautam Chiefeditor
December 6, 2024
in नर्मदापुरम
0
होटल अमलतास का संचालन सिर्फ महिलाओं द्वारा किया जाना मध्यप्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री डॉ.यादव…..
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की पहल: राज्य मंत्री श्री लोधी…..

महिलाओं द्वारा संचालित प्रथम होटल “एमपीटी अमलतास” का संचालन का शुभारंभ….

हमारे देश की संस्कृति महिला प्रधान संस्कृति

नर्मदापुरम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि होटल अमलतास का संचालन सिर्फ महिलाओं द्वारा किया जाना मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह प्रयास महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में हमारे संकल्प को प्रदर्शित करता है। इस पहल से अन्य राज्य भी प्रेरणा लेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव पचमढ़ी में महिलाओं द्वारा संचालित प्रथम होटल “एमपीटी अमलतास” के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति महिला प्रधान संस्कृति है। हमारे नक्षत्र मंडल और सौर मंडल में भी माता को प्रधानता दी गई हैं। सभी ग्रह पुरुष प्रधान है लेकिन वसुंधरा यानि धरती माता प्रधान है। हम धरती को मां मानकर प्रणाम करते है और आशीर्वाद लेते है। वैसे ही समाज में भी परिवार की धूरी हमारी माता और बहने है। विश्व में 200 से अधिक देश है लेकिन भारत देश को मां का स्थान दिया गया है। भारत माता बोलते ही जय का उद्घोष स्वतः ही आ जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी मातृ संस्कृति और परंपरा देवी और देवताओं के स्मरण करने में भी झलकती है। माता के बिना किसी भी देवता को याद करना अधूरा माना जाता है जैसे सीता राम, राधा कृष्ण। माता का नाम पहले और देवता का नाम बाद में पुकारा जाता है।

सिक्योरिटी गार्ड माला चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दिया धन्यवाद –

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सतपुड़ा की गोद में महिला शक्ति को समर्पित इस अनूठे प्रयास के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर होटल अमलतास के संचालन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होटल अमलतास में संचालन के लिए कार्यरत सभी महिलाओं से परिचय प्राप्त कर सम्मान स्वरूप उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। सिक्योरिटी गार्ड माला चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का महिलाओं को प्रशिक्षण और रोजगार देने की पहल का धन्यवाद दिया।

सतपुड़ा की पहाड़ियों में हिमालय की गोद का आनंद

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सतपुड़ा की पहाड़ियों में हिमालय की गोद का आनंद आता है। मध्यप्रदेश के मैदानी क्षेत्र से निकलकर पचमढ़ी आना स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव प्रदान करता है। पचमढ़ी आकर मन आनंद से भर जाता है। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में पूर्व के कार्यकाल और वर्तमान अनुभव सांझा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी के प्रयासों से मध्यप्रदेश में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इस वर्ष लगभग 11 करोड़ पर्यटक प्रदेश में आए है। मध्यप्रदेश पर्यटन के सभी आयाम धार्मिक पर्यटन, ऐतिहासिक धरोहर आधारित पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन आदि को अपने में समेटे हुए है। इसलिए देश के साथ साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित हुए है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेश के वन्यजीव संपदा में वृद्धि करने और चीता के पुनर्स्थापन के लिए मध्यप्रदेश को चुनने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कल ही कूनो में दो चीतों को जंगल में मुक्त छोड़ा गया है। यह चीते नहीं है यह हमारा संकल्प है, हमारी हिम्मत है। यह हमारा सौभाग्य है कि बिल्ली की प्रजाति के लगभग सभी जीव मध्यप्रदेश की धरती पर पाए जाते है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भगवान ने मध्यप्रदेश की धरती को सभी प्रकार का यश प्रदान किया हैं। प्रदेश की धरती सभी संपदाओं से परिपूर्ण हैं। वन संपदा, भूगर्भ संपदा और सबसे बढ़कर मानव संपदा में मध्यप्रदेश परिपूर्ण राज्य है। मानव संपदा ने हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम ऊंचा किया है।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की पहल -राज्य मंत्री श्री लोधी

पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में हमारे गौरवशाली प्रदेश को देश में प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाने के उ‌द्देश्य से विभिन्न स्तर पर प्रयास किये जा रहे है। पर्यटन विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिये होटल अमलतास का पूरा संचालन महिला कर्मचारियों द्वारा किये जाने की पहल की है। इसके लिये 23 स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षित कर नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रबंधक, हाउसकीपर, स्वाागतकर्ता, किचिन स्टाफ, फूड एण्डक ब्रेवरेजस, माली, चौकीदार, शेफ जैसी जिम्मेहदारी भी महिलाओं द्वारा निभाई जाएगी।

राज्य मंत्री श्री लोधी ने बताया कि पर्यटकों की सुविधाओं में विस्तार करते हुए होटल नीलांबर स्काई लाइन का नवीनीकरण किया गया है। निगम के इस इकाई में 16 लग्जगरी कक्ष, बेहतरीन डायनिगं एरिया तथा कक्षों में अटैच्ड मॉडर्न बाथरूम, क्वालिटी फर्निशिंग और एनर्जी एफिशिएंट सिस्टम विकसित किए गए है। इनफिनिटी पूल, शानदार लैण्ड- स्केपिंग, पार्किग सहित अन्य जनसुविधाए विकसित की गई हैं। यहां पर्यटकों को हाईएण्ड लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध होगी। एक व्यू पॉइंट भी बनाया गया है जहां से पर्यटक पचमढ़ी के विहंगम दृश्य का नजारा कर सकेंगे

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि सौभाग्य का विषय है कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह नवाचार किया गया है। महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत चयनित 50 पर्यटन स्थलों पर 40 हजार महिलाओं को आत्मरक्षा की और 10 हजार महिलाओं को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी की स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सामाजिक सरोकार की इस दिशा में कार्य करते हुए दिव्यांग जन को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। निकट भविष्य में सिर्फ दिव्यांग बहनों और बंधुओं द्वारा होटल संचालन की पहल की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के प्रयासों और उपलब्धियों पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मां दुर्गा को समर्पित स्थानीय बुंदेली लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम श्री इल्लैयाराजा टी, कलेक्टर सोनिया मीणा और संबंधित अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पुलिस चौकी झिंझरी प्रभारी प्रियंका राजपूत के नेतृत्व में पीरबाबा बाईपास से पड़ुआ तक हाइवे रोड पेट्रोलिंग एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

पुलिस चौकी झिंझरी प्रभारी प्रियंका राजपूत के नेतृत्व में पीरबाबा बाईपास से पड़ुआ तक हाइवे रोड पेट्रोलिंग एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d