• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नरसिहपुर

कलेक्टर ने की राजस्व_महाअभियान 3 और सीएम हेल्पलाइन के कार्यों की समीक्षा एक प्रभारी राजस्व निरीक्षक व 8 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

by Manish Gautam Chiefeditor
December 5, 2024
in नरसिहपुर
0
कलेक्टर ने की राजस्व_महाअभियान 3 और सीएम हेल्पलाइन के कार्यों की समीक्षा एक प्रभारी राजस्व निरीक्षक व 8 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी राजस्व अधिकारी- कर्मचारी राजस्व महाअभियान 3.0 के कार्यों में गति लायें। राजस्व महाअभियान के तहत लोगों के राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण तत्परता से करें। सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों का निराकरण संतुष्टि के साथ समय- सीमा में हो। उक्त निर्देश कलेक्टर ने गाडरवारा तहसील में आयोजित राजस्व महाअभियान 3.0 और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान दिये।

बैठक में एसडीएम श्रीमती कलावती व्यारे, तहसीलदार,नायब तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक,पटवारी, राजस्व विभाग का अमला मौजूद था।

बैठक में कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरस्ती, सीमांकन, नक्शा अद्यतन, आधार से आरओआर खसरे की लिंकिंग, फार्मर रजिस्ट्री व परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन के कार्यों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने एक प्रभारी राजस्व निरीक्षक व 8 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि सर्किल अंतर्गत ज्यादातर पटवारी हल्कों में राजस्व महाअभियान के अंतर्गत नक्शा तरमीम, फार्मर रजिस्ट्री, आधार से आरओआर खसरे की लिंकिंग की प्रगति अत्यंत न्यून है। इस पर जानकारी लेने पर संबंधितों द्वारा कोई संतोषजनक एवं समाधानकारक उत्तर नहीं दिया गया। साथ ही समीक्षा के दौरान यह बिंदु भी प्रकाश में आया है कि इनके द्वारा वरिष्ठ अधिकारी एवं सर्किल के पटवारियों के साथ समन्वय से कार्य नहीं किया जा रहा है। उपरोक्त कृत्य के कारण शासन के महत्वाकांक्षी अभियान का लाभ हितग्राहियों एवं कृषकों को नहीं मिल पा रहा है। जिस पर कलेक्टर ने सर्किल करपगांव के प्रभारी राजस्व निरीक्षक श्री छोटेलाल ठाकुर, मानेगांव/ अर्जुनगांव के पटवारी श्री प्रशांत झारिया, बाबईखुर्द के पटवारी श्री कुमार साहब पटैल, सुदरास खैरी की पटवारी सुश्री अनीता श्रीवास्तव, महगवां कला एवं खुर्द की पटवारी सुश्री स्वाति पटैल, खला की पटवारी सुश्री अंजली ठाकुर, पनागर के पटवारी श्री संजय चौरसिया, धमेटा के पटवारी श्री राजकिशोर धुर्वे और पतलोन/ इमलिया के पटवारी श्री वीरेन्द्र उर्रव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने सागर के 341 हितग्राहियों को 7 करोड़ 44 लाख की राशि की हस्तांतरित।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने सागर के 341 हितग्राहियों को 7 करोड़ 44 लाख की राशि की हस्तांतरित।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d